Home
News

Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro हुए लॉन्च, जानिए कीमत और सभी फीचर्स

Oppo Find X2 और Oppo Find X को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने होल पंच डिजाइन वाला 120 हर्ट्ज़ का अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले भी दिया गया है। इन दोनों फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 965 प्रोसेसर का भी इस्तेमाल किया है। आइए हम आपको इस फोन के बारे में थोड़ा विस्तार से बताते हैं।

Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro हुए लॉन्च, जानिए कीमत और सभी फीचर्स

Oppo Find X2 Pro की स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की क्यूएचडी+ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.1 दिया है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके साथ-साथ इस फोन में ग्राफिक्स जैसी चीजों को प्रोपर चलने के लिए 12 जीबी रैम के साथ एड्रेनो 650 जीपीयू दिया गया है।

इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है। इस कैमरा का सेंसर Sony IMX689 है। इस फोन में दूसरा कैमरा सेंसर भी 48 मेगापिक्सल का है और तीसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का एक टेलिफोटो लेंस के साथ आता है। इस फोन में सेल्फी के लिए कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है।

इस फोन में कंपनी ने 2,130 एमएएच की दो बैटरी दी है यानि कुल बैटरी की क्षमता 4,260 एमएएच है। ये बैटरी 65W के SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 512 जीबी का इंटरनल स्टोरेज भी दिया है।

Oppo Find X2 specifications

इस फोन में कंपनी ने 6.70 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी हुई है। इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। Oppo के इस फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 3 बैक कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है।।

इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4,200 एमएएच की एक बैटरी भी दी है। जिसमें 2.100 एमएएच की दो बैटरी सीरीज को शामिल किया है, जो 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी वजह से फोन ये फोन काफी जल्दी चार्ज हो जाएगा। इस फोन में कंपनी ने 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया है।

फोन की कीमत और वेरिएंट

इन दोनों फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने Oppo Find X2 की कीमत 64,990 रुपए है। इस कीमत में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया हुआ है। इस फोन को ब्लैक और ओसियन कलर में पेश किया गया है। इस फोन की बिक्री और सेल की तारीख के बारे में कंपनी ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X2 and Oppo Find X have been launched in India. In this phone, the company has also given a 120 Hz ultra vision display with a hole punch design. In both these phones, the company has also used Snapdragon 965 processor. Let us tell you a little more about this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X