Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 के बारे में आई नई ख़बर
Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 का इंतजार ओप्पो फैन्स के साथ-साथ सभी स्मार्टफोन यूज़र्स कर रहे हैं। इन दोनों फोन के लॉन्च से पहले अब एक बार फिर ये सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस फोन का पिछला वर्जन Oppo Find X ने काफी सुर्खियों बटौरी थी। Oppo Find X को जून 2018 में लॉन्च किया गया था।

अब Oppo Find सीरीज को कंपनी आगे बढ़ाते हुए Oppo Find X2 सीरीज के दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब इस फोन के लॉन्च से पहले इसकी कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हुई है। दरअसल, चीनी वेबसाइट वीबो पर इस फोन लॉन्चिंग का एक पोस्ट शेयर किया गया है। उन पोस्टर की वजह से इन दोनों फोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हो गई है। आइए आपको इस फोन में आने वाली कुछ खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं।
Oppo Find X2 की स्पेसिफिकेशंस
Oppo Find X2 में 3K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जो कि 120 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी 3 बैक कैमरा देने जा रही है। इन तीन बैक कैमरों में पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा जो टेलिफोटो लेंस के साथ आएगा और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 8 जीबी रैम और LPDDR होगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 4,200 एमएएच की बैटरी देगी। इस फोन की बैटरी 65 वॉट के फास्च चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड ColorOS 7.1 पर चलेगा।
Oppo Find X2 Pro की संभावित स्पेसिफिकेशंस
Oppo Find X2 Pro की बात करें तो इस फोन में भी कंपनी 12 जीबी LPDDR5 RAM के साथ तीन ट्रिपल कैमरा का सेटअप देगी। हालांकि इस फोन का पहला यानि प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इस फोन का दूसरा कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा जो वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा जो एक पेरीस्कोफिक लेंस के साथ आएगा। इस फोन में कंपनी 4,260 एमएएच की बैटरी देगी और वो भी 65 वॉट के सुपर फ्लैश चार्ज 2.0 के साथ लॉन्च किया जाएगा। ये फोन भी एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड ColorOS 7.1 पर चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications