Home
News

Oppo Find X2 हुआ लॉन्च, पढ़िए और जानिए इस फोन की कीमत और फीचर्स

Oppo Find X2 को भी ओप्पो कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। ओप्पो कंपनी ने इस फोन के साथ ओप्पो फाइंड एक्स 2 प्रो को भी लॉन्च कर दिया है, जिसके बारे में हम आपको बता चुके हैं। अब हम इस आर्टिकल में Oppo Find X2 के बारे में बताते हैं।

Oppo Find X2 हुआ लॉन्च, पढ़िए और जानिए इस फोन की कीमत और फीचर्स

इस फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की QHD+ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले दिया है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ का टच सैंपलिंग सपोर्ट इस फोन में भी कंपनी ने दिया हुआ है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 6 का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन भी दिया हुआ है। इस फोन में प्रोसेसर के लिए कंपनी ने 12 जीबी रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और एड्रेनो 650 जीपीयू दिया है।

Oppo Find X2 की कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेंसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में भी तीन कैमरों का सेटअप दिया है लेकिन इस फोन का कैमरा Oppo Find X2 Pro के कैमरा सेटअप से अलग है। इस पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर और दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का Sony IMX708 सेंसर का है। इसका तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन का फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है।

इस फोन में कंपनी ने 4,200 एमएएच की बैटरी दी है जिसमें 2,100 एमएएच की दो-दो बैटरी शामिल है। इस फोन की बैटरी 65 W की सुपरवूक 2.0 फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके फोन में कंपनी ने 5जी और 4जी सपोर्ट के साथ तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स को भी शामिल किया है।

Oppo Find X2 की कीमत

Oppo Find X2 में कंपनी ने 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की सुविधा दी है जो 999 यूरो यानि करीब 83,400 रुपए की है। इस फोन को कंपनी ने सिरेमिक यानि ब्लैक, ओशियन यानि ग्लास के कलर वेरिएंट में पेश किया है।

आपको बता दें कि Oppo Find X2 को पश्चिमी यूरोप के बाजार में खरीदने के लिए मई से उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि अभी तक इस फोन को भारत में उपलब्ध नहीं कराया गया है और ना ही अभी तक इस बारे में कोई सूचना मिली है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X2 has also been launched by Oppo company. Oppo company has also launched Oppo Find X2 Pro with this phone, about which we have told you. Now we talk about Oppo Find X2 in this article. In this phone, the company has given a 6.7-inch QHD + Ultra Vision display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X