Home
News

Oppo Find X2 Pro का Lamborghini Edition भी अब जल्द होगा आपके पास

Oppo Find X2 Pro AutoMobili Lamborghini edition की घोषणा भारत में हो गई है। इस फोन के बारे में ओप्पो कंपनी ने पहले ही सूचना दी थी। अब इस फोन का ऐलान भी कर दिया गया है। यह एक 5जी फोन है और इसकी काफी चर्चाएं भारत में हो रही है। आइए ह आपको इसके बारे में बताते हैं।

Oppo Find X2 Pro का  Lamborghini Edition भी अब जल्द होगा आपके पास

इस फोन का खास बात

इस फोन में ओप्पो कंपनी ने Snapdragon 865 chipset दिया है जो Color OS 7.1 पर रन करता है। इस फोन का सबसे खास फीचर इसका 5जी कनेक्शन है। इस फोन में कंपनी ने 120Hz QHD+ 10bit वाला OLED डिस्प्ले दिया है। ये डिस्प्ले इस फोन की लुक और स्टाइल में चार चांद लगाने वाली है।

इस फोन का स्पेशल स्मार्ट बॉक्स

कंपनी के अनुसार इस फोन का बॉक्स भी काफी खास है। इस फोन के साथ कंपनी एक स्पेशल बॉक्स भी देती है। इस फोन का स्पेशल बॉक्स ऐसे खुलता है जैसे, super sports कार का कैंसी स्टाइल वाला गेट खुलता है। ये देखने में काफी शानदार लगता है। इस फोन के बॉक्स में Lamborghini का सिग्नेचर भी है। Hexagonal और Y Shape की हेडलाइट भी इस फोन के बॉक्स में दी गई है। इसका मतलब है कि इस फोन की नाम की तरह से इस फोन का बॉक्स भी एकदम Lamborghini टाइप का ही है।

इसके अलावा इस फोन के बॉक्स में charger, USB cable, in-vehicle flash charger और wireless earphones दिए हुए हैं और ये सभी कस्टमाइज़्ड रूप से बनाई गई है। अब आपके इस फोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं कि इसमें बॉक्स के अलावा भी क्या-क्या खास है।

इस फोन के खास फीचर्स

इस फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की QHD+ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। ये फोन एक बहुत ही दमदार Snapdragon 865 chipset प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज भी दिया है।

इस फोन के बैक साइड में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एक 13 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस भी कंपनी ने इस फोन में दिया है। लिहाजा, ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4,200 एमएएच की एक बैटरी और 65W का एक SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला चार्जर भी दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X2 Pro AutoMobili Lamborghini edition has been announced in India. The Oppo company had already informed about this phone. Now this phone has also been announced. It is a 5G phone and it is being discussed in India. Let us tell you about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X