Oppo Find X2 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, पढ़िए और जानिए...!
Oppo Find X2 के लॉन्च होने की तारीख का अब खुलासा हो गया है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग 22 फरवरी को बार्सिलोना में की जाएगी। MWC 2020 का आयोजन 24 फरवरी को किया जाएगा। उस इवेंट से पहले ओप्पो कंपनी अपना एक प्री MWC इवेंट 22 फरवरी को आयोजित करेगी, जिसमें इस फोन को यानि Oppo Find X2 को लॉन्च किया जाएगा। ये इवेंट भारतीय समयनुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

आपको बता दें कि ओप्पो कंपनी ने पिछले साल अपने इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कहा था कि Oppo Find X2 को साल 2020 के पहले तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों या यू कहें कि हफ्तों से इस फोन के लॉन्च होने की चर्चाएं ज्यादा हो रही थी। अब आखिरकार कंपनी ने Oppo Find X2 के लॉन्च डेट बता दी है। इस फोन को 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के कुछ फीचर्स को कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है और कुछ फीचर्स लीक भी हुए हैं। आइए उन सभी के बारे में आपको बताते हैं।
बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन्स को 6.5 इंच की कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। थाइलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC से पता चल रहा है कि कंपनी अपने Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन के बारें में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
NBTC में हुआ लिस्ट
इतना ही नहीं, NBTC के अलावा भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी इस स्मार्टफोन की झलक को देखा गया था। वहीं, टिप्सटर इशान अग्रवाल ने एक स्क्रीन शॉट साझा करते हुए दिखाया कि बीआईएस सर्टिफिकेशन वाले फोन के मॉडल नंबर CPH2025 और CPH2035 हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन फोन ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो के दो अलग-अलग वेरिएंट हो सकते हैं। वैसे हम आपको यहां बताना चाहेंगे कि BIS डेटाबेस की लिस्टिंग में कहीं भी फोन को भारत में लॉन्च करने की बात नहीं की गई है।
Oppo Find X2 स्पेसिफिकेशन
जैसाकि हम आपको पहले बचा चुके है कि Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन के बारें में पता नहीं चला है, लेकिन Oppo Find X2 स्मार्टफोन के बारें में जानकारी सामने आई है। Oppo Find X2 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही यह स्मार्टफोन 65 वॉट Super VOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
बताया जा रहा है कि Oppo Find X2 स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फिलहाल इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत के बारें में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कंपनी ने भी इस बात की जानकारी साझा नहीं की है की वह कब स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








