Oppo Find X2 सीरीज जल्द ही भारत में होगा लॉन्च
Oppo Find X2 अब जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने वाला है। ओप्पो कंंपनी ने टीजर जारी किया है। ओप्पो कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक टीज़र पोस्ट किया है। इस फोन के लिए जारी किए गए टीज़र में लिखे हुए टेक्स्ट को देखकर पता चलता है कि जल्द ही इस फोन को कंपनी भारत में लॉन्च करने जा रही है।

इस फोन के लिए अमेज़न इंडिया पर भी एक टीज़र पेज बना गया है, जिससे ये भी साफ है कि इस फोन की बिक्री अमेज़न पर होगी। आपको बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में Oppo कंपनी ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro की घोषणा की थी।
120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
इस फोन में कंपनी Snapdragon 865 चिपसेट और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दी है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 65 वॉट का SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस टीज़र पेज में फोन के 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की जानकारी गी गई है।
Oppo Find X2 pro में कंपनी ने 6.7 इंच की QHD+ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले दिया है। इस फोन के शानदार डिस्प्ले में कंपनी ने 120 हर्ट्ज़ और 240 हर्ट्ज़ तक का सैंपलिंग रेट सपोर्ट को भी शामिल किया है। इस फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन के साथ आता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट को प्रोसेसर के तौर पर रखा है। ये प्रोसेसर 12 जीबी LPDDR5 रैम और Adreno 650 GPU के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX689 सेंसर के साथ आता है।
इसके अलावा इसका दूसरा कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है। इस फोन का दूसरा सेंसर भी Sony IMX586 सेंसर के साथ 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। इन दोनों कैमरा के अलावा इस फोन में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का भी एक टेलीफोटो लेंस सेंसर दिया है।
इस फोन के कैमरा सेटअप को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इस फोन में 60 फ्रेम प्रति सेकेंड का 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट फीचर के साथ लॉन्च किया है। इसके अलावा अल्ट्रा नाइट मोड 3.0, 12-bit true Picture, अल्ट्रा स्टेडी वीडियो प्रो समेत बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है।
बैटरी और कीमत
इस फोन में कंपनी ने 4,260 एमएएच की बैटरी ( 2,130 एमएएच कैपेसिटी वाला दो बैटरी ) दी है। इस फोन की बैटरी 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में और भी कई तरह के फीचर्स को शामिल किया गया है, जिनमें बैरोमीटर, मैग्नेटोमीटर, कलर टेम्परेचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर जैसे कई सेंसर हैं।
इस फोन के कीमत पर गौर करें तो इसको कंपनी ने 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस फोन की कीमत 1,199 यूरो यानि करीब 1,67,300 रुपए है। इस फोन को कंपनी ने ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया है। ये फोन 5जी और 4जी सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 999 यूरो यानि 83,400 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








