Oppo Find X8 Pro पर 14 हजार रुपये की छूट, फ्लिपकार्ट पर है शानदार ऑफर
Oppo जल्द ही भारत में अपनी नई Find X9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बीच कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Find X8 Pro की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे यह प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका बन गया है।

क्या मिल रही है डील?
फ्लिपकार्ट पर Oppo Find X8 Pro का ऑफर Oppo Find X8 Pro की लॉन्चिंग भारत में ₹99,999 की कीमत पर हुई थी। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इस पर ₹10,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी नई कीमत ₹89,999 हो गई है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ग्राहक और बचत कर सकते हैं।
Oppo Find X8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Oppo Find X8 Pro में 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट लगाया गया है। पावर के लिए इसमें 5,910mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT808 प्राइमरी सेंसर, 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम), 50MP Sony IMX858 लेंस (6x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम) और 50MP Samsung अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo Find X8 Pro अपने दमदार कैमरा सेटअप, आकर्षक डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ एक फुल-फीचर्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन साबित होता है। Find X9 Pro के लॉन्च से पहले इस फोन पर दिया जा रहा डिस्काउंट ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन डील बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications








