Oppo Find X9 और Find X9 Pro 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, फ्लैगशिप रेंज में होगी एंट्री
प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में धमाका करने के लिए Oppo अपनी नई Find X9 सीरीज को भारत में 18 नवंबर 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी पहले ही इसके डिजाइन, कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस फीचर्स को टीज कर चुकी है, जिससे यूजर्स में उत्साह काफी बढ़ चुका है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इन दोनों फ्लैगशिप फोनों Oppo Find X9 और Find X9 Pro की भारत में संभावित कीमतें लीक हो गई हैं।
कीमतें देखकर लगता है कि Oppo इस बार सीधे Samsung, Apple और OnePlus जैसे दिग्गजों को टक्कर देने की तैयारी में है। अगर आप इन फोनों पर नजर बनाए हुए थे, तो जानिए इन्हें खरीदने के लिए कितनी रकम तैयार रखनी होगी। आइए चेक करें पूरी डिटेल...

Oppo Find X9 और Find X9 Pro लीक कीमतें
टिप्स्टर Paras Guglani के X (Twitter) पोस्ट के अनुसार, दोनों मॉडलों की संभावित भारतीय कीमतें इस प्रकार हैं।
Oppo Find X9 5G
- 12GB + 256GB: ₹74,999
- 16GB + 512GB: ₹84,990
Oppo Find X9 Pro 5G
16GB + 512GB: ₹99,999
हालांकि, ये कीमतें लीक आधारित हैं। असली प्राइस का खुलासा लॉन्च इवेंट में ही होगा।
Oppo Find X9 सीरीज
Oppo ने पुष्टि की है कि Find X9 और Find X9 Pro में नया MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ 16GB तक RAM और हाई-स्पीड UFS 4.1 स्टोरेज दिया जाएगा, जो स्पीड और स्मूथनेस दोनों सुनिश्चित करेगा।
कैमरा सेटअप
Oppo Find X9 Pro में मिलने वाले कैमरा फीचर्स इसे एक अल्ट्रा-प्रीमियम कैमरा फोन बनाते हैं।
- 50MP Sony LYT-828 मेन कैमरा
- 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड
- 200MP Samsung HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो हाई-एंड जूम क्षमता के साथ
Oppo की Find सीरीज पहले भी कैमरा के लिए जानी जाती है, और इस बार Pro मॉडल में पेरिस्कोप लेंस बड़ा अपग्रेड साबित होगा।
बैटरी
- Find X9 - 7025mAh
- Find X9 Pro - 7500mAh
इतनी बड़ी बैटरी क्षमता आज के किसी भी फ्लैगशिप फोन में कम ही देखने को मिलती है। देखने वाली बात होगी कि इस सीरीज को भारत में कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications
