OPPO Find X9s बनेगा 2026 का सबसे दिलचस्प कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप, मिल सकते हैं डुअल 200MP कैमरे
OPPO ने हाल ही में भारत में अपनी फ्लैगशिप Find X9 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Find X9 और Find X9 Pro शामिल हैं। अब इसी लाइनअप में एक और दमदार स्मार्टफोन जुड़ने की तैयारी में है -OPPO Find X9s।
टिप्स्टर Digital Chat Station से मिली नई जानकारी के मुताबिक, OPPO Find X9s अपने पिछले मॉडल Find X8s की तरह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फिलॉसफी को बरकरार रखेगा, लेकिन इस बार इसके अपग्रेड काफी बड़े और दमदार हो सकते हैं।

कॉम्पैक्ट डिजाइन में प्रीमियम डिस्प्ले
लीक्स के अनुसार, OPPO Find X9s में 6.3-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और LTPS टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे और प्रीमियम बनाता है। छोटे साइज के बावजूद, फोन में फ्लैगशिप-लेवल हार्डवेयर देखने को मिल सकता है, जिससे यह एक पॉकेट-फ्रेंडली लेकिन पावरफुल डिवाइस बन सकता है।
कैमरा में बड़ा बदलाव
कैमरा सेक्शन में OPPO Find X9s सबसे बड़ा सरप्राइज दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Samsung के दो 200MP HP5 सेंसर दिए जा सकते हैं - एक मेन कैमरा के लिए और दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के तौर पर। अगर यह लीक सही साबित होती है, तो यह Find X8s के 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप से बड़ा अपग्रेड होगा और फोन को सीधे Samsung और Xiaomi के कैमरा-फोकस्ड फ्लैगशिप्स की टक्कर में खड़ा कर देगा।
बैटरी और परफॉर्मेंस में भी बड़ा उछाल
OPPO Find X9s में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो Find X8s की 5,700mAh बैटरी से काफी ज्यादा होगी। फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और IP68 या IP69 वाटर रेसिस्टेंस मिलने की भी संभावना है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500+ प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो पिछले जनरेशन के Dimensity 9400+ से बड़ा अपग्रेड होगा।
भारत में लॉन्च की क्या है संभावना?
भारत में OPPO ने अब तक चुनिंदा Find X सीरीज फोन ही लॉन्च किए हैं, लेकिन हाल के समय में कॉम्पैक्ट प्रीमियम फोन्स की मांग तेजी से बढ़ी है। OnePlus 13s और Vivo X300 FE जैसे फोन इसका उदाहरण हैं। हालांकि, Find X9 खुद भी 6.59-इंच डिस्प्ले के साथ एक तरह से कॉम्पैक्ट है, लेकिन Find X9s उससे भी छोटा हो सकता है। अगर OPPO इसे भारत में लॉन्च करता है, तो यह अपर-प्रीमियम सेगमेंट में उन यूजर्स को टारगेट करेगा, जो छोटे फोन में टॉप-लेवल कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।
लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
लीक्स के मुताबिक, OPPO Find X9s का डेब्यू मार्च 2026 में हो सकता है। जब तक OPPO आधिकारिक घोषणा नहीं करता, तब तक यह सभी जानकारियां रिपोर्ट्स और लीक पर आधारित हैं। लेकिन कागज़ों पर देखें तो Find X9s 2026 का सबसे दिलचस्प कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








