7000mAh बैटरी, AI फीचर्स और एमोलेड डिस्प्ले, Oppo k13 भारत में लॉन्च; कीमत 17,999 रुपये
ओप्पो ने भारतीय मार्केट में K-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लेटेस्ट फोन का नाम Oppo k13 है। इसमें 6.67 FHD+ 120Hz एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। फोन Snapdragon 6 Gen 4 और 8 जीबी रैम सपोर्ट के साथ आया है।
इसमें AI फीचर्स भी कंपनी ने दिए हैं। ओप्पो के नए फोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। फोन केवल 30 मिनट में ही 62 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन Icy Purple और Prism Black कलर में आता है। हम इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में यहां बताने वाले हैं।

Oppo k13 के स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में 6.67-इंच का फुल HD+ (2400×1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन 4nm फैब्रिकेशन पर बेस्ड Snapdragon 6 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एड्रेनो 810 GPU के साथ आता है। इसका अंतूतू स्कोर 7.9 लाख है।
डिवाइस में 8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी सेंसर और एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। फ्रंट में 16MP Sony IMX480 सेंसर दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर मौजूद है। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस IP65 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, USB Type-C ऑडियो, स्टेरियो स्पीकर्स, और 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इसका वजन 208 ग्राम है। यह 8.45mm पतला है।
कीमत और अवेलेबिलिटी
OPPO K13 5G के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+ 256GB की कीमत 19,999 रुपये है। स्मार्टफोन की पहली सेल 25 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, ओप्पो के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर लाइव होगी। पहली सेल SBI, HDFC और ICICI बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही 1000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इस पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








