Home
News

Oppo K13 5G का लॉन्च नजदीक, 7000mAh बैटरी से होगा लैस! कीमत हो सकती है कम

Oppo भारतीय ग्राहकों के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इसे आने वाले हफ्तों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अपकमिंग फोन को K सीरीज में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री पर फ्लिपकार्ट पर होगी। कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिये इस फोन के बारे में डिटेल बताई है।

फोन में 7000mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है, इसे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिला होगा। फोन को क्वालकॉम के प्रोसेसर की बजाया मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है।

Oppo K13 5G का लॉन्च नजदीक

Oppo K13 5G की जल्द होगी एंट्री

ओप्पो K13 5जी की सटीक लॉन्च डेट कंपनी ने नहीं बताई है, लेकिन फोन की एंट्री कुछ ही दिनों में होने वाली है। यह फोन स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस और लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी लाइफ के साथ आएगा। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर फोन के लिए डेडीकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है।

Oppo K12x अच्छा रिस्पॉन्स

Oppo का दावा है कि पिछले साल लॉन्च हुआ Oppo K12x भारत में 20 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री पार कर चुका है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल 2024 के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाले एंड्रॉइड फोन्स में शामिल रहा। इसे जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये (6GB+ 28GB स्टोरेज वेरिएंट) रखी गई थी।

Oppo K12 के दमदार फीचर्स

Oppo K12 को सितंबर 2024 में चीन में पेश किया गया था। इसमें 6.7 इंच का फुल-HD+ (2,412 x 1,080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह फोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस है। इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह हल्की धूल और पानी के छींटों से सेफ रहता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X