Oppo K13 Turbo Pro 5G की सेल आज से शुरू: जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स
Oppo ने हाल ही में अपने मिड-रेंज गेमिंग स्मार्टफोन्स Oppo K13 Turbo 5G और Oppo K13 Turbo Pro 5G को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने K13 Turbo Pro 5G की बिक्री भारत में शुरू कर दी है, जिसे कंपनी देश का पहला इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाला स्मार्टफोन बता रही है। आइए जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स।

Oppo K13 Turbo Pro 5G: कीमत, अवेलेबिलिटी और ऑफर्स
Oppo K13 Turbo Pro 5G की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। यह फोन तीन कलर ऑप्शंस सिल्वर नाइट, पर्पल फैंटम और मिडनाइट मैवेरिक में उपलब्ध होगा।
खरीदारों को चुनिंदा बैंक ऑफर्स या एक्सचेंज बोनस पर 3,000 रुपये तक की तत्काल छूट और 9 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प मिलेगा, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत क्रमशः 34,999 रुपये और 36,999 रुपये हो सकती है। साथ ही, Oppo Flipkart Minutes के जरिए 'Turbo Speed' डोरस्टेप डिलीवरी भी देगा।
Oppo K13 Turbo Pro 5G के फीचर्स
Oppo K13 Turbo Pro 5G में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन Snapdragon 8 सीरीज प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए खास कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या हेवी यूज के दौरान परफॉर्मेंस स्थिर बनी रहे।
कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन में 7000mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह ColorOS 15 (Android 15) पर चलता है और कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है।


Click it and Unblock the Notifications








