Home
News

चट्टान जैसी मजबूती, AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी; ये सबकुछ ₹15000 से कम में, 23 जून को लॉन्चिंग

Oppo इंडियन मार्केट के लिए एक नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस फोन को लॉन्च से पहले टीज कर दिया गया है, जिससे अपकमिंग Oppo K13x 5G के बारे में ज्यादातर जानकारी मिल गई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि डिवाइस 23 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में भी बता दिया है। इसे ₹15,000 से कम में लाया जा रहा है। फोन लॉन्च होने के बाद एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के जरिये बेचा जाएगा। Oppo K13x 5G को Midnight Violet और Sunset Peach कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है।

Oppo K13x 5G का लॉन्च 23 जून को

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर

फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया जाएगा। इसमें 4GB और 6GB रैम ऑप्शंस मिलेंगे, साथ में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड ColorOS 15 पर बूस्ट करेगा।

सबसे खास बात है कि इसमें महज 15,000 रुपये के सेगमेंट AI फीचर्स दिए जाएंगे। फोन AI Summary, AI Recorder और AI Studio जैसे फीचर्स के साथ आ रहा है। ये फीचर फ्लैगशिप फोन्स में मिलते हैं।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिहाज से देखें तो इसमें रियर पैनल पर 50MP का AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें AI Eraser, AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Clarity Enhancer जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे जो फोटोग्राफी को एक नया एक्सपीरियंस देंगे।

चट्टान जैसी मजबूती

स्मार्टफोन में पावर के लिए 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन अपनी कैटेगरी में सबसे मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आएगा। इसमें AM04 हाई-स्ट्रेंथ एल्युमिनियम अलॉय मिडल फ्रेम, 360-डिग्री डैमेज-प्रूफ आर्मर बॉडी और बायोमेटिक स्पंज शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम दिया गया है, जो गिरने से होने वाले नुकसान को कम करता है।

फोन को IP65 की डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है और इसे MIL-STD 810H, SGS मिलिट्री स्टैंडर्ड और गोल्ड ड्रॉप-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। डिस्प्ले पर Crystal Shield ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है और यह Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिससे यह गीले हाथों या दस्ताने पहनकर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

कुल मिलाकर, Oppo K13x 5G उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो मजबूत बिल्ड, दमदार बैटरी, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स से लैस फोन ₹15,000 के बजट में खरीदना चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X