Home
News

OPPO K13x vs OPPO K13: कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट, कीमत से लेकर फीचर्स तक का कंपेरिजन

OPPO K13x vs OPPO K13: OPPO K13x स्मार्टफोन आज भारतीय मार्केट में लॉन्च हुआ है। इसे कंपनी K-सीरीज में लेकर आई है। जिसमें पहले से OPPO K13 मौजूद है। ऐसे में जब इनमें से किसी एक को चुनना हो तो कन्फ्यूजन हो सकता है।

दोनों ही फोन अपने-अपने स्तर पर शानदार हैं, लेकिन जब बात आती है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी, तब इन दोनों के बीच फर्क कर पाना मुश्किल हो जाता है। हम यहां दोनों का फीचर्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन करने वाले हैं।

OPPO K13x vs OPPO K13: कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट

डिजाइन और डिस्प्ले में कौन बेहतर?

OPPO K13 में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ब्राइटनेस के साथ शानदार कलर प्रोडक्शन और स्मूद एक्सपीरियंस देती है। वहीं K13x में भी 6.67 इंच का डिस्प्ले है, लेकिन यह HD+ IPS LCD पैनल है, जो 1,000 निट्स ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i से सेफ है। हालांकि, AMOLED के गहरे रंग और विविडनेस के सामने यह थोड़ा फीका पड़ता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

OPPO K13 को पावर देता है Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है और मल्टीटास्किंग से लेकर गेमिंग तक सब कुछ आसानी से संभालता है। इसके मुकाबले K13x में MediaTek Dimensity 6300 है, जो थोड़ा कमजोर है। स्टोरेज ऑप्शन्स में भी K13 आगे है क्योंकि यह 256GB वेरिएंट के साथ आता है।

कैमरा और AI फीचर्स

दोनों ही फोन्स में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। लेकिन K13 में 16MP का सेल्फी कैमरा है, जबकि K13x में सिर्फ 8MP। AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Unblur, AI Motion, और Google Gemini दोनों में मौजूद हैं, लेकिन K13 के कैमरा सॉफ्टवेयर में थोड़ा अधिक refinement महसूस होता है।

बैटरी और चार्जिंग स्पीड

OPPO K13 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह बैटरी लगभग एक घंटे से कम में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं K13x में 6,000mAh बैटरी है, जिसे 45W चार्जिंग से फुल चार्ज होने में लगभग 90 मिनट लगते हैं। दोनों की बैटरी लंबी चलती है, लेकिन K13 की चार्जिंग और बैकअप दोनों ही ज्यादा प्रभावशाली हैं।

डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी

K13x को IP65 रेटिंग, MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन और Gorilla Glass 7i जैसी सेफ्टी मिलती है, जिससे यह एक रफ-एंड-टफ यूज के लिए उपयुक्त बनता है। दूसरी तरफ, K13 में ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम, स्टीरियो स्पीकर्स और IR ब्लास्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

कौन है आपके लिए बेस्ट?

अगर आपका फोकस एक प्रीमियम परफॉर्मेंस, फास्ट चार्जिंग, AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा पर है, तो OPPO K13 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा। यह उन यूजर्स के लिए है जो अपने फोन से ज्यादा की उम्मीद रखते हैं- खासकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग में।

लेकिन अगर आप चाहते हैं एक मजबूत, टिकाऊ और भरोसेमंद फोन जो बैटरी बैकअप और AI फीचर्स में अच्छा संतुलन रखता हो, तो OPPO K13x आपके लिए एक शानदार, बजट-फ्रेंडली ऑप्शन साबित हो सकता है।

कीमत और स्टोरेज वेरिएंट

OPPO K13x की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होकर 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 14,999 रुपये तक जाती है। दूसरी तरफ OPPO K13 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसका 8GB+256GB वेरिएंट 19,999 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X