Oppo K3 इंडिया में हुआ लॉन्च, कम कीमत में काफी खास फीचर्स से लैस
Oppo कंपनी ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम Oppo K3 है। इस फोन में कंपनी ने पॉप सेल्फी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ सारे खास फीचर्स दिए हैं। इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में यूज़र्स को Nebula Purple और Green gradient के दो कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।

इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 16,990 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 19,990 रुपए है। इस दोनों वेरिएंट को 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे से लोग अमेजन इंडिया के जरिए खरीद पाएंगे।
Oppo K3 का लॉन्च ऑफर
इस फोन के साथ कुछ ऑफर्स को भी पेश किया जा रहा है। इस फोन को पहली बार खरीदने पर अमेजन पर 1000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 1000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। वहीं अगर आप जियो यूज़र हैं तो आपको 7500 रुपए तक का कूपन बेनिफिट भी मिल सकता है। इतना ही नहीं इस फोन को खरीदने पर Lenskart का कूपन, OYO Rooms में 12,000 रुपए तक का भी ऑफर मिल सकता है।
नए स्मार्टफोन का स्पेसिफिकेशंस
इस फोन के फीचर्स पर गौर करें तो इसमें 6.5-inch AMOLED display दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 pixels है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके साथ इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का मोटराइज्ड पॉप अप कैमरा भी दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.7 है।
इसके अलावा इसका बैक कैमरा डुअल कैमरा सेंसर सेटअप के साथ आता है। इसका पहला सेंसर 16 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 710 SoC दिया गया है। वहीं इसमें कनेक्टिविटी के लिए भी GPS, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C port दिया गया है। इसमें 3,765mAh की बैटरी है जो 20W VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








