Oppo K5 जल्द होगा लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ कुछ फीचर्स होंगे खास
स्मार्टफोन मार्केट में हर महीने नए नए फ़ोन, नए नए फीचर्स के साथ लॉन्च हो रहे हैं। Oppo भी अपने k सीरीज के लेटेस्ट फ़ोन Oppo K5 के लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने एक वीबो पोस्ट के ज़रिये बताया है कि 10 अक्टूबर को चीन में इस फ़ोन को लॉन्च किया जाएगा।

अपने स्मार्टफोन के बेहतरीन कैमरा फीचर्स के लिए पहचाने जाने वाले Oppo ने अपने नए फ़ोन K5 को ग्रेडिएंट बैकपैनल, 3D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन और चार रियर कैमरों से लैस किया है। मार्केट में इस फ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुकी हैं पर ऑफिशियली इस फ़ोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है। पर भारत में हैंडसेट के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है।
ओप्पो के के5 की लॉन्चिंग के साथ इसी दिन इसके ओप्पो रेनो ऐस की भी लॉन्चिंग की जाएगी। वीबो पर जारी किए गए टीज़र से मुताबिक के5 में क्वॉड कैमरा सेटअप होगा। जिसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हो सकते हैं।
Oppo K5 की लॉन्चिंग
वहीं, सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें 32 मेगापिक्सल सेंसर वाला फ्रंट कैमरा डिजाइन किया गया है। टीज़र में ग्रेडिएंट फिनिश और 3डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ साथ इसके कलर वेरियंट्स की कंफर्मेशन मिली है। स्मार्टफोन को Cyber Metal (blue), Forest Fantasy (green) और Polar sunshine (white) कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
रेंडर्स के मुताबिक इसमें AI टेक्नोलॉजी से लैस कई कैमरा फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसी बीच ओप्पो के5 को टीना पर भी लिस्ट किया गया है और यहां PCNM00 मॉडल नंबर के साथ फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
Oppo K5 स्पेसिफिकेशन्स
इस लिस्टिंग के मुताबिक Oppo K5 स्मार्टफोन में Qualcomm का मिड रेंज चिपसेट Snapdragon 730G का इस्तेमाल किया गया है। कंफर्मेशन मिली है कि इसमें 6.4-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले होगी। जिसका रेज्यूलेशन 1080 x 2340 पिक्सल होगा। हो सकता है फोन की डिस्प्ले AMOLED से लैस हो।
चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट के अलावा इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी शामिल होगा। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज तक का ऑप्शन हो सकता है। 30W फास्ट चार्जिंग को टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हुए इसमें 4,000mAh बैटरी यूनिट दी गई है।
इस वक्त टेक मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन उतारने की होड़ लगी हुई है। साल 2019 की शुरूआत 48 मेगापिक्सल सेंसर वाले कैमरा से हुई थी और अंत तक आते हुए स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल और 108 मेगापिक्सल वाले कैमरा को फीचर किया जाने लगा है। खैर, जल्द ही ओप्पो के सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन के5 भी मार्केट में लॉन्च हो जाएगा और देखना होगा कि परफॉर्मेंस के मामले में ये लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।


Click it and Unblock the Notifications








