6 इंच FHD डिसप्ले, 3GB रैम के साथ Oppo F5 Youth लॉन्च
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने इसी महीने ओप्पो F5 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने ओप्पो F5 का बजट वेरिएंट ओप्पो F5 यूथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इस फोन को फिलिपींस में लॉन्च किया है। ये फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं इस फोन को बजट वेरिएंट के टैग के साथ पेश किया गया है। फोन की कीमत 13,990 PHP (फिलिपींस की करंसी) यानी 17,900 रुपए हैं। वहीं ओप्पो F5 स्मार्टफोन को इंडिया में 19,990 रुपए कीमत के साथ पेश किया गया था।

बजट वेरिएंट ओप्पो F5 यूथ के स्पेक्स और फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में कीमत के साथ-साथ रैम, स्टोरेज भी कम है। ओप्पो F5 यूथ को 6-इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसका एसपेक्ट रेश्यो 18:9 है। खास फीचर्स की बात करें, तो फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
F5 Youth की इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 3GB रैम दी गई है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio P23 प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगट बेस्ड ColorOS 3.2 पर चलता है।
ओप्पो के इस बजट फोन में LED फ्लैश के साथ f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए फोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। कंपनी ने इस फोन को सेल्फी सेंट्रिक फोन की कैटेगिरी में पेश किया है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाईफाई802.11/a/b/g/n, जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन को दो कलर वेरिएंट ब्लैक और गोल्ड में पेश किया गया है।
बता दें कि फिलहाल ये फोन फिलिपींस के यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है। दूसरे देशों में इस फोन की उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications