रॉकेट जैसी चार्जिंग स्पीड! परफॉर्मेंस भी जानदार, नए कलर में आ गया Oppo Reno 13 5G
Oppo Reno 13 5G: ओप्पो ने इसी साल जनवरी में Reno 13 और Reno 13 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी ओप्पो रेनो 13 का नया कॉन्फिगरेशन लेकर आई है। यह फोन नए स्काई ब्लू ऑप्शन में आया है।
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली डिस्प्ले और हैवी टास्किंग के लिए पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है। यहां बताने वाले हैं।

नए वेरिएंट की प्राइस और अवेलेबिलिटी
नया वेरिएंट 12GB+512GB मॉडल के लिए 43,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल के लिए 39,999 रुपये में उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद से ही Reno 13 5G Ivory व्हाइट और Luminous Blue कलर्स में मौजूद था। इस डिवाइस का बेस मॉडल जो 8GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है, इसकी कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। Sky Blue वेरिएंट की बिक्री 20 मार्च से ओप्पो e-store मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी
Oppo Reno 13 5G के स्पेसिफिकेशंस
Oppo Reno 13 5G में 6.59-इंच का 1.5K OLED Pro XDR डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट और 5,600mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि फोन 80W के चार्जर से केवल 47 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है और महज मिनट में इसकी बैटरी 17 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।
कैमरा सेटअप कमाल का
कैमरा सेक्शन में Reno 13 5G में OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है
ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो Reno 13 5G एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ आता है। यह स्मार्टफोन IP66 IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस प्रदान करता है।


Click it and Unblock the Notifications








