Home
News

Oppo R11 FC बार्सिलोना एडिशन बाज़ार में आगया है

By Arunima Mishra

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन ओप्पो R11 को चीन में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो R11 को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है- गोल्ड, ब्लैक और रोज गोल्ड। Oppo R11 FC बार्सिलोना को आप कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफ़ोन की कीमत CNY 3,49 9 (लगभग 33,580 रुपये) है। इसके अलावा, अगर आप इस हैंडसेट को खरीदना है तो जल्दी करें क्योंकि इसकी स्टॉक सिमित है।

Oppo R11 FC बार्सिलोना एडिशन बाज़ार में आगया है

इस स्मार्ट फ़ोन की खासियत है इसका 18k गोल्ड प्लेटेड FC बैज है। यही नहीं इस स्मार्ट फ़ोन को बार्सिलोना के थीम कलर का रखा गया है जोकि लाल और नीले रंगा का है। हालांकि इसका हार्डवेयर Oppo R11 की तरह ही रखा गया है।

ओप्पो R11 स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल HD (1920 x 1080 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसके डिस्प्ले का पिक्सल डेंसिटी 401ppi है और यह नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके अलावा फोन में 4GB रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

Oppo R11 FC बार्सिलोना एडिशन बाज़ार में आगया है

ओप्पो R11 फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है जो कि 16 / megapixel है कैमरा वाइड एंगल लेंस f/1.7 अपर्चर और PDAF इसके साथ ही 20 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो f/2.6 अपर्चर के साथ है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए दिया गया है।

कैमरा इमेज प्रोसेसिंग के लिए 2x ऑप्टिकल जूम से और क्वालकॉम स्पेक्ट्रा ISP से लैस है। इसके अलावा फोन में पॉवर देने के लिए 2900 mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

जिसमें कंपनी का कलर OS यूजर इंटरफेस मौजूद है। फोन को मेटल यूनीबॉडी से डिजाइन किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE , जीपीएस, वाई-फाई802.11 ac और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फीचर शामिल हैं। फ्रंट पैनल पर होम बटन मौजूद है जो कि हो सकता है फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। Oppo R11 की लम्बाई 154.5 × 74.8 × 6.8 मिमी और वजन 150 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Good news for Barcelona fans, Oppo has just launched Oppo R11 FC Barcelona Edition smartphone for consumers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X