स्नैपड्रैगन 660 के साथ ओप्पो आर11 होगा पहला, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
ओप्पो अपना ने स्मार्टफोन ओप्पो आर11 जल्द ही लॉन्च करने वाला है, लॉन्च से पहले फोन को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।
ओप्पो अपने नए स्मार्टफोन ओप्पो आर11 को पेश करने के लिए तैयर है। यह लॉन्च जून 10 को हो सकती है। लॉन्च से पहले कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पॉपुलर बेंचमार्क साईट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 1607 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 5823 पॉइंट्स पाए हैं।

ओप्पो स्मार्टफोन के बारे में इससे पहले भी इस तरह के लीक देखे जा चुके है। लीक्स ही नहीं बल्कि चाइना की स्मार्टफोन कंपनी ने इस फोन का विडियो और कुछ पोस्टर भी पश किए हैं। ओप्पो के आर11 के डिज़ाइन के बारे में पहले ही काफी कुछ सामने आ चुका है। यह फोन तीन कलर वैरिएंट में आएगा, जिसमें ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड शामिल है।

गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के कई अन्य स्पेसिफिकेशन भी बताए गए हैं। कहा जा रहा है कि फोन ओप्पो आर11 में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट, 1.84GHz प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें कि स्नैपड्रैगन 660 पिछले महीने ही पेश किया गया है यानी कि ओप्पो आर11 पहला फोन होगा जो इस प्रोसेसर के साथ आएगा।
अन्य स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो फोन में 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले हो सकती है। फोन की बैटरी 3000 mAh की होगी। कैमरे पर ध्यान दें तो यह 20मेगापिक्सल और 16मेगापिक्सल सेंसर के डूअल रियर के साथ आएगा। इसमें 20एमपी का सेल्फी कैमरा होगा जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications








