Home
News

Oppo R11s को कंपनी ने लॉन्च से पहले किया लिस्ट, रजिस्ट्रेशन ओपन

By Agrahi

ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन आर11एस अपने घरेलु मार्केट में लिस्ट किया है। कंपनी ने इस फोन के रजिस्ट्रेशन ओपन कर दिए हैं। यह रजिस्ट्रेशन फोन की पहली सेल के लिए है जो की नवम्बर 2 को होने वाली है।

Oppo R11s को कंपनी ने लॉन्च से पहले किया लिस्ट, रजिस्ट्रेशन ओपन

ओप्पो ने अपने इस आने वाले स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले लिस्ट तो किया है, लेकिन इसकी कीमत कंपनी ने रिवील नहीं की है। इस चाइनीज़ लिस्टिंग से कन्फर्म होता है की यह फोन 2 नवम्बर को सेल के लिए उपलब्ध होगा, यानी की इसी दिन फोन की कीमत भी बताई जाएगी।

ओप्पो आर11एस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है की यह फोन ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रेश्यो 18:9 होगा। इस लिस्ट से जो जानकारी मिलती है उसके अनुसार फोन ब्लैक, शैम्पेन और रेड कलर में आता है।

कीमत की बात करें तो ओप्पो आर11 स्मार्टफोन को कंपनी ने CNY 2,999 में लॉन्च किया था जो की करीब 28,450 रुपए था और इसका प्लस वैरिएंट CNY 3,699 यानी की 35,100 रुपए के करीब था। इसे ध्यान में रखते हुए उम्मीद की जा सकती है की यह फोन की कीमत भी इसी के आस-पास होगी।

Oppo R11s को कंपनी ने लॉन्च से पहले किया लिस्ट, रजिस्ट्रेशन ओपन

ओप्पो का नया स्मार्टफोन डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके रियर में 16 मेगापिक्सल + 20 मेगापिक्सल का सेंसर होंगे, जिसके साथ डूअल टोन LED फ़्लैश लाइट भी जाएगी। जबकि फ्रंट में 20मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर होगा।
ओप्पो आर11एस स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस फोन में रियर साइड मंस फिंगरप्रिंट दिया जाएगा। यह फोन यूनीबॉडी मेटल बिल्ड डिजाईन के साथ आता है। जबकि इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, इसका रेजोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल है। यह फोन ट्रेंड को फॉलो करते हुए एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 के साथ आएगा।

ओप्पो हैंडसेट में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 660 एसओसी दिया गया है। इस फोन में 4जी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से और बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसके साथ ColorOS दिया गया है।

Oppo R11S में कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.2 ऑप्शन दीए गए हैं। इस फोन में 3205mAh की बैटरी है, यह बैटरी VOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo R11S gets listed on official Chinese website: Key specifications, features revealed. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X