Oppo R17 आज से बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कुछ खास ऑफर्स
इस महीने की शुरुआत में ओप्पो कंपनी ने अपने दो शानदार स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किए थे। इन स्मार्टफोन का नाम Oppo R17 और Oppo R17 Pro है। Oppo R17 Pro को तो कंपनी ने अमेजन पर लिस्ट करा दिया था लेकिन Oppo R17 लिस्ट नहीं किया गया था। यह फोन प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध था। आज से यह फोन बिक्री के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।

Oppo R17 की बिक्री आज से शुरू
इस फोन की कीमत 34,990 रुपए है। ग्राहक इस फोन को अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। इस फोन पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इस फोन को अगर यूजर्स एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो उन्हें 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के साथ रिलायंस जियो यूजर्स को 3.2 टीबी इंटरनेट डाटा भी फ्री मिल रहा है। इसके साथ-साथ जियो यूजर्स को 4,900 रुपए तक का फायदा भी इस फोन को खरीदने पर होगा। इसके अलावा इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी पा सकते हैं। इसके अलावा आप इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत भी 5,000 रुपए एक्सट्रा ऑफर ले सकते हैं।
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया हुआ है। वहीं इस फोन में सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है वहीं इसके रियर कैमरा में भी डुअल सेंसर सेटअप है। जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।
इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज का एक मात्र वेरिएंट है। हालांकि इस एक वेरिएंट में आपको दो कलर का ऑप्शन मिल जाएगा। यह फोन Ambient Blue और Neon Purple ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसी के साथ वॉटरड्रॉप नॉच, कॉनिंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस फोन में VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है, जिसकी वजह से यह फोन 5 मिनट के चार्ज करने में 2 घंटे का टॉक-टाइम बैकअप दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








