Oppo R17 Pro आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
आज ओप्पो कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन का नाम Oppo R17 Pro है, जिसकी चर्चा भी काफी पहले से हो रही थी। आज इस फोन को मुंबई आयोजित होने वाले एक इवेंट में पेश किया जाएगा। यह इवेंट मुंबई में आज रात 8 बजे आयोजित होगा।

आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को चीन में अगस्त में ही लॉन्च किया गया था। जिसकी वजह से इस फोन की स्पेसिफिकेशन पहले ही पता चल गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की कीमत करीब 44,990 रुपए हो सकता है। इस फोन की बिक्री 5 दिसंबर से अमेजन इंडिया पर होगी। भारत में इस फोन की प्री-बुकिंग पहले से ही शुरू हो गई थी।
यहां देखें लाइव लॉन्च इवेंट
अगर आप आज इस स्मार्टफोन के लॉन्चिंग इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप ओप्पो कंपनी का ऑफिसियल फेसकुब, ट्विटर, यू-ट्यूब और वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। हम यहां आपको वीडियो लिंक भी अटैच कर रहे हैं, जिसे क्लिक करके आप लाइव इवेंट देख पाएंगे।
Oppo R17 Pro स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
Oppo R17 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो कि टियरडाउन नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा रहा है। Oppo R17 Pro स्मार्टफोन 6.4 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 हो सकता है। वहीं, फोन का रिज्यूलेशन 1080×2340 पिक्सल हो सकता है। साथ ही Oppo R17 Pro कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दी जा सकती है।
स्मार्टफोन 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कंपनी नए R17 Pro फोन में 3,700mAh की बैटरी दे सकती है। जो VOOC फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा।
यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो पर काम करेगा। कंपनी की वेबसाइट से पता चलता है कि भारत में Oppo R17 Pro की प्री-बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू कर दी जाएगी। हालांकि अभी फोन की कीमत और कलर वेरियंट के बारें में कुछ खबर सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








