Oppo Realme 1 की पहली सेल आज 12 बजे से, ये मिलेंगे ऑफर्स
Oppo के सब-ब्रांड Realme ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 1 भारत में 15 मई को लॉन्च किया था। शुक्रवार, 25 मई को दोपहर 12 बजे से Realme 1 की पहली सेल शुरू हो रही है। रियलमी का ये स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध है। रियलमी ने इस फोन को भारत में एंट्री लेवल प्राइस कैटेगिरी में पेश किया है। Realme 1 की कीमत 8,990 रुपए है। हालांकि ये कीमत फोन के बेसिक वेरिएंट की है। इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपए है। ओप्पो के फैन्स को इस फोन का काफी समय से इंतजार था।

अमेजन इंडिया ओप्पो रियलमी 1 को खरीदने पर कई ऑफर्स भी दे रही है। टेलीकॉम कंपनी रिलांस जियो के साथ मिलकर अमेजन इस फोन पर 4,850 रुपए का कैशबैक दे रही है। इस फोन को नो कॉस्ट ऑन ईएमआई के साथ अमेजन से खऱीदा जा सकता है। अमेजन से इस फोन को खरीदने पर एसबीआई के कस्टमर्स को फोन की कीमत पर 5 परसेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन पर फ्री केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर दे रही है। फिलहाल Realme 1 स्मार्टफोन ऑनलाइन बिक्री के लिए ही उपलब्ध होगा और इसकी एक्सक्सूसिव बिक्री अमेजन इंडिया पर होगी।
Realme 1 स्मार्टफोन को कंपनी ने रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन के 3GB रैम/ 32GB स्टोरेज की कीमत 8,990 रुपए है। वहीं 4 जीबी/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,990 रुपए और 6 जीबी/128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,990 रुपए है।
Realme 1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Realme 1 में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। कंपनी ने इस फोन को पतले बैजल के साथ पेश किया है और इसका स्क्रीन स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 84.75% है। इस फोन को डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर और सोलर रेड रंग में खऱीदा जा सकेगा।
ओप्पो सब ब्रांड Realme 1 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ये फोन डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप के साथ आता है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंपनी ने इस फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में पेश किया है। हालांकि इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट अगले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर बेस्ड कलरओएस 5.0 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो ये 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी 2.0 फीचर के साथ आता है।

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3410 एमएएच की बैटरी दी है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो ये फोन वीओएलटीई, ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








