Oppo Reno 2F की कीमत में हुई बड़ी कटौती, अब सस्ते में खरीदें बढ़िया स्मार्टफोन
Oppo Reno F2 की कीमत में कटौती कर दी गई है। इस फोन की कीमत में कंपनी ने 2,000 रुपए की कटौती की है। इस फोन को पहले 23,990 रुपए में खरीदा जा रहा था लेकिन अब यूज़र्स इस फोन को 21,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन की नई कीमत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की खरीद पर मान्य है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बात करें तो अमेज़न की साइट पर इस फोन को नई कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। यूज़र्स चाहे तो अमेज़न के जरिए Oppo Reno F2 को नई कीमत के साथ खरीद सकते हैं। ऑफलाइन मार्केट में भी इस फोन की कीमत को अब कम करके ही बेचा जाएगा। इस बात के बारे में भी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलिकॉम ने भी दी है।
4,000 रुपए की कुल कटौती
Oppo Reno F2 को पिछले साथ अगस्त में लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ कंपनी ने Oppo Reno 2 और Oppo Reno 2Z भी लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत 25,990 रुपए थी लेकिन पिछले साल ही नवंबर के महीने में इस फोन की कीमत को 2,000 रुपए कम कर दिया गया और इसकी कीमत 23,990 रुपए हो गई थी और अब इस फोन की कीमत में 2000 रुपए की और कटौती कर दी गई है तो अब ये फोन 21,990 रुपए में मिल रहा है। इस तरह से इस फोन में अभी तक कुल 4,000 रुपए की कटौती हो चुकी है।
रैम, रोम, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Oppo Reno2F 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Reno2F में MediaTek Helio P70 SoC दिया गया है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड ColorOS 6 पर ऑपरेट होते हैं। इस स्मार्टफोन के बैक कैमरा सेटअप की बात करें तो इनमें भी 4 कैमरों का ही सेटअप है।
इस स्मार्टफोन्स का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में VOOC 3.0 charging टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली 4,000mAh की बैटरी दी गई है। Oppo Reno2F को कंपनी ने स्काइ वाइट और लेक ग्रीन ऑप्शन में पेश किया है
डिजाइन, डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.53-inch full-HD+ डिस्प्ले दिया है। इस फोन का डिस्प्ले नॉच लैस है और गोरिल्ला ग्लास 5 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। इन दोनों स्मार्टफोन में भी कंपनी ने एक 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा ही दिया है लेकिन इनका सेल्फी कैमरा ओप्पो रेनो 2 की तरह shark fin-style pop-up सेल्फी कैमरा जैसा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








