Home
News

OPPO Reno 10x Zoom vs OnePlus 6T: इन दोनों के फीचर्स में क्या अंतर है...?

ओप्पो कंपनी ने कुछ दिन पहले अपना नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम OPPO Reno 10x Zoom है। इस स्मार्टफोन के बारे में काफी चर्चाएं की जा रही है। ओप्पो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में काफी सारी ऐसी खूबिया डाली है जो इस फोन के साथ अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तुलना करने में मजबूर करते हैं।

OPPO Reno 10x Zoom vs OnePlus 6T: इन दोनों के फीचर्स में क्या अंतर है...?

इस फोन की तुलना हम वनप्लस के प्रीमियम स्मार्टफोन Oneplus 6T से करेंगे। Oneplus 6T को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस फोन ने लॉन्च होने के बाद काफी कामयाबी पाई थी। यूजर्स ने इस फोन को पसंद किया और खरीदा। अब इस फोन के टक्कर में कई फोन भारतीय मार्केट में आ गए हैं। उनमें से एक ओप्पो का OPPO Reno 10x Zoom है। आइए हम जानते हैं कि OPPO Reno 10x Zoom और OnePlus 6T के फीचर्स से लेकर प्राइस तक में कितना अंतर है।

OPPO Reno 10x Zoom vs OnePlus 6T: डिस्प्ले

OPPO Reno 10x Zoom स्मार्टफोन का डिजाइन सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं, इसे हाथ में पकड़ते ही आपको इसकी स्मूथनेस का एहसास हो जाएगा। फोन को स्मूथ बनाने के लिए हैंडसेट के बैक और फ्रंट डिजाइन को 3D कर्वड ग्लास के साथ पेश किया गया है। वहीं मेटल फ्रेम, ग्लास के पैनलों को बरकरार रखने का काम करता है।

ग्लास पैनल को प्रोटेक्शन देने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की एक परत को जोड़ा गया है। स्मार्टफोन को जेट ब्लैक और ओशन ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। रियर कैमरा को खरोंच से बचाने के लिए कंपनी ने रियर कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक ओ-डॉट को पेश किया है। जब आप स्मार्टफोन को सपाट सतह पर रखते हैं तो यह ग्रीन डॉट फोन को उठाने का काम करता है, जिससे कैमरा को खरोंच नहीं पहुंचती है।

OPPO Reno 10x Zoom स्मार्टफोन में 6.6-inch की FHD+ AMOLED पैरानोमिक डिस्प्ले दी गई है, जो अल्ट्रा नैरो बैजल से घिरी हुई है। वहीं, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1% है। फोन की डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है। फोन की पतली बेज़ेल और एक फुल-स्क्रीन फ्रंट OPPO Reno10x ज़ूम पर एक इमर्सिव मल्टीमीडिया एक्सपिरियंस देने में मदद करेगा।

OnePlus 6T स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.41 इंच की डिस्प्ले दी गई है। सॉफ्टवेयर के फ्रंट पर, OnePlus 6T OxygenOS पर बेस्ड एंड्रायड 9.0 पाई के साथ आता है। कंपनी ने बताया कि वह यूआई में बदलाव करेगा। हम सॉफ़्टवेयर tweaks के माध्यम से कैमरा सुधार की भी उम्मीद कर सकते हैं। दुर्भाग्यवश, OnePlus 6 में वायरलेस चार्जिंग या water और dust resistance के लिए आईपी रेटिंग नहीं होगी।

OPPO Reno 10x Zoom vs OnePlus 6T: कैमरा

OPPO Reno 10x Zoom स्मार्टफोन का Rising फ्रंट कैमरा हैंडसेट की शान को और भी ज्यादा बड़ा देता है। बता दें, फोन में शार्क-फ़ाइन राइजिंग फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो त्रिकोणीय है और स्मार्टफोन के ऊपरी किनारे से उठता है। इसी के साथ हैंडसेट के फ्रंट में LED flash भी दिया गया है, जो कम लाइट में भी शानदार सेल्फी पेश करता है। बता दें, फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है।

ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप को पेश किया है, जो कैमरा की परफोर्मेंस को बेस्ट इन क्लास बनाता है। स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन का सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल के साथ आता है, जिसे वाइड एंगल लैंस के साथ पेश किया गया है। ओप्पो अपने डिवाइस में टेक्नोलॉजी को लाने के लिए दुनिया के पहले पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस को लाना जानता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने तीसरे कैमरे को 13MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ पेश किया है। कैमरा सेंसर को स्मार्टफोन के टॉप सेंटर में रखा गया है। वहीं, साथ में एलईडी टॉर्च को भी पेश किया गया है। 48MP सेंसर में आधा इंच सेंसर, f /1.7 एपर्चर का है, जो कम लाइट कंडिशन में अच्छी तस्वीरें खिंचने में समर्थ है। फोन के अंदर टेलीफोटो लेंस 10x हाइब्रिड ज़ूम के लिए दूसरे लेंस के साथ मिला हुआ है।

10x हाइब्रिड ज़ूम, स्पॉट से आगे बढ़े बिना दूर की वस्तुओं को कैप्चर करने को आसान बनाता है। स्मार्टफोन में Ultra Night Mode 2.0 फीचर भी मौजूद है, जो काफी कम लाइट में भी बेस्ट पिक्चर कैप्चर करता है। ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन में वीडियोग्राफी से कोई समझौता नहीं किया है। बता दें, स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के लिए OIS+EIS को अप्लाई करता है। वहीं, वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान यूजर्स को 360 सराउंड साउंड भी मिलता है।

OnePlus 6T स्मार्टफोन में डुअल रीयर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 16 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर और 20 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर शामिल है। साथ ही कैमरा ओआईएस, ईआईएस और 480 एफपीएस slow-mo वीडियो को सपोर्ट करता है। OnePlus 6T में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

OnePlus 6T में नाइटस्केप नाम के नए लो-लाइट फोटोग्राफी मोड को लाया गया है। जो लोगों को खराब लाइट में भी परफेक्स शॉट क्लिक करने में मदद करेगा। जिससे आपकी तस्वीरें काफी अच्छी क्लिक होंगी। बता दें, कंपनी ने बताया कि हैंडसेट में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी मोड को भी सुधारा गया है। साथ ही फोन में स्टूडियो लाइटिंग के नए पोर्ट्रेट मोड को भी पेश किया गया है।

OPPO Reno 10x Zoom vs OnePlus 6T: प्रोसेसर और फीचर्स

OPPO Reno 10x Zoom डिवाइस में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है, जो आज के समय का सबसे पॉवरफुल चिपसेट है। CPU को 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 4,065 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी द्वारा तैयार की गई VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन का HyperBoost 2.0 गेमिंग एक्सपिरियंस को बेस्ट इन क्लास बनाता है। स्मार्टफोन 'ट्रिपल कूलिंग कंट्रोल' (थर्मल जेल + ग्रेफाइट + कॉपर पाइप कूलिंग टेक्नोलॉजी) से लैस है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो हैंडसेट में हाइब्रिड सिम कार्ड सपोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, एंड्रॉयड पाई पर बेस्ड नया ColorOS 6.0 जैसे काफी जरुरी फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus 6T स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर चलता है। जिसमें 2 वेरियंट पेश किए गए हैं। जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OnePlus 6T में एक डिवाड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। OnePlus 6T स्मार्टफोन में काफी खास फीचर्स को शामिल किया गया है।

जिसके चलते फोन की कीमत के बारें में अंदाजा लगाया जा सकता है। फोन लॉन्च होने से पहले OnePlus 6 स्मार्टफोन की इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर पर काफी ज्यादा फोकस रहा। इस टेक्नोलॉजी को "Screen Unlock" फीचर नाम दिया गया है। स्क्रीन अनलॉक के चलते OnePlus 6T स्मार्टफोन को मात्र 0.34 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकेगा।

OPPO Reno 10x Zoom vs OnePlus 6T: कीमत

OPPOReno 10x ज़ूम स्मार्टफोन के 8GB + 256GB वाले स्टोरेज वेरिएंट को 49,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसी के साथ फोन का 6GB + 128GB वाला वेरिएंट 39,990 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 28 मई से शुरू कर दी गई है, वहीं स्मार्टफोन 7 जून को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

OnePlus 6T स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज मिरर ब्लैक वेरिएंट की कीमत $549 (लगभग 40,300 रुपये) है। वहीं, 8 जीबी + 128 जीबी मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट की कीमत $579 (लगभग 42,500 रुपये) है। बता दें, 8 जीबी + 256 जीबी मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट को $629 (लगभग 46,200 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 6T was launched last year. Users liked this phone and bought it. Now many phones in the collision of this phone have entered the Indian market. One of them is OPPO Reno 10x Zoom of Oppo. Let us know how much difference between OPPO Reno 10x Zoom and OnePlus 6T features to price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X