₹13000 सस्ता मिल रहा तगड़ा फोन, 50MP+8MP+2MP कैमरा और 256GB ROM से लैस
कम बजट में नया फोन लेना है तो तैयार हो जाइए। फ्लिपकार्ट पर एक कमाल का फोन ₹13000 सस्ता मिल रहा है। इसे लॉन्च तो काफी ज्यादा दाम में किया गया था, लेकिन अब इतने रुपये देने की जरूरत नहीं है। OPPO Reno 12 5G को आप यहां से शानदार डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ अपना बना सकते हैं।
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले ओप्पो फोन में पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं। इस फोन को अभी आप खरीदेंगे तो कितने रुपये देने होंगे और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए सब जानते हैं विस्तार से।

ऐसे बचेंगे 13000 रुपये
OPPO Reno 12 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की Flipkart लिस्टेड कीमत 33,999 रुपये है, लेकिन अब यह 20,999 रुपये में मिल रहा है। इस हिसाब से हुआ 13,000 रुपये का डिस्काउंट।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इस पर 16,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसका फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो।
OPPO Reno 12 5G के टॉप 5 फीचर्स
1. शानदार डिस्प्ले- इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसे IP65 रेटिंग मिली है।
2. पावरफुल प्रोसेसर- यह Mediatek Dimensity 7300 Energy (4 nm) चिपसेट पर चलता है। चिपसेट को UFS 3.1 स्टोरेज के साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
3. कैमरा सिस्टम- फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर (OIS के साथ), 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
4. चार्जिंग और बैटरी- OPPO Reno 12 5G में 5000 mAh की बैटरी है, जिसे 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह 18 मिनट में 47% और 46 मिनट में 100% तक चार्ज हो जाता है, साथ ही रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है।
5. कनेक्टिविटी और OS- यह Android 14 बेस्ड ColorOS 14.1 के साथ लॉन्च हुआ था। इसे तीन अपग्रेड मिलेंगे। फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, इंफ्रारेड पोर्ट, और अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications








