Home
News

32999 रुपये में लॉन्च हुआ था ये फोन, लेकिन अब मिल रहा ₹20999 में; फीचर्स है शानदार

पुराने से नए फोन पर अपग्रेड करना चाह रहे हैं तो आपके लिए एक बढ़िया डील है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट Oppo Reno 12 पर शानदार डिस्काउंट और ऑफर कर रही है। अगर आप इस फोन को अभी आप खरीदेंगे तो आपकी अच्छी-खासी बचत हो सकती है।

यह फोन 15,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसमें AI फीचर्स दिए गए हैं, साथ में शानदार कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें कीमत के लिहाज से देखें तो तगड़ी खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।

Oppo Reno 12 पर जबरदस्त ऑफर और डिस्काउंट

Oppo Reno 12 फ्लिपकार्ट

ओप्पो रेनो 12 5G 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन फिलहाल यह फोन 20,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है। इसका मतलब है कि फोन पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

इस पर 3,250 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके लिए आपको HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका पुराना फोन ठीक हो।

Take a Poll

Oppo Reno 12 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

ओप्पो रेनो 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 7i का प्रोटेक्शन हुआ है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP कैमरा दिया गया है।

स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी से पावर लेता है। सबसे खास है कि इसमें AI फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन AI बेस्ट फेस, AI राइटर, AI रिकॉर्डिंग समरी, AI इरेजर 2.0 और AI स्टूडियो जैसे फीचर्स से लैस है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X