Home
News

नया स्मार्टफोन लेना है? पैसा भी ज्यादा नहीं है; ये रही बेस्ट डील

नया स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा बजट नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक कमाल की डील लेकर आए हैं। जिसमें Oppo Reno 13 5G अच्छे डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।

यह फोन अपने डिजाइन, बेहतरीन कैमरा फीचर्स और तगड़े परफॉर्मेंस की बदौलत आपको पसंद आ सकता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन पर क्या डील ऑफर की जा रही है और इसमें क्या खूबियां मिलती है। सब यहां बताने वाले हैं।

डिस्काउंट के साथ मिल रहा ये स्मार्टफोन

स्मार्टफोन को साल की शुरुआत में 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, फिलहाल यह 30,000 से कम में विजय सेल्स से खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 13 5G विजय सेल्स

Oppo Reno 13 5G पर 8,208 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, इस डिस्काउंट के बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस 29,791 रुपये हो गया है। ग्राहक अगर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 2500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Oppo Reno 13 5G स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 13 में 6.59-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz स्मार्ट अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में पावर के लिए MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट (4nm प्रोसेस) दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज भी मौजूद है। फोन Android 15-आधारित ColorOS 15 पर चलता है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5,600 mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

कैमरे की बात करें तो Reno 13 5G में 50MP का प्राइमरी शूटर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X