Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro की धमाकेदार एंट्री, जानें दोनों के बीच अंतर
Oppo ने भारत में अपनी पॉपुलर Oppo Reno 14 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो शानदार स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 14 5G और रेनो 14 प्रो 5G शामिल हैं। दोनों फोन फोटोग्राफी और मल्टीमीडिया लवर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो 50MP फ्रंट कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं।
ये फोन 8 जुलाई से अमेजन, फ्लिपकार्ट और ओप्पो के आधिकारिक स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे, साथ ही आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी मिलेंगे। आइए, इन दोनों मॉडल्स का कंपेरिजन करते हैं।

Oppo Reno 14 Series प्राइस और अवेलेबिलिटी
Reno 14 5G
- 8GB + 256GB: 37,999 रुपये
- 12GB + 256GB: 39,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 42,999 रुपये
- EMI: ₹2,111/ माह से शुरू
Reno 14 Pro 5G
- 12GB + 256GB: 49,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 54,999 रुपये
- EMI: ₹2,777/माह से शुरू
दोनों मॉडल्स के लिए लॉन्च ऑफर्स
- 10% इंस्टेंट कैशबैक या जीरो डाउन पेमेंट (चुनिंदा क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स पर)
- ओप्पो अपग्रेड के साथ 5,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस
- 180 दिन की स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और अतिरिक्त वारंटी
- Google One (2TB + Gemini Advanced) की 3 महीने की मुफ्त सब्सक्रिप्शन
- Jio प्रीपेड प्लान (1,199 रुपये) के साथ 10 OTT ऐप्स का 6 महीने का मुफ्त एक्सेस
अवेलेबिलिटी: दोनों फोन 8 जुलाई से ओप्पो की वेबसाइट, अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।

डिस्प्ले
Oppo Reno 14 5G में 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K (1256x2760 पिक्सल) है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे ब्राइट लाइट में भी विजिबिलिटी शानदार रहती है। स्क्रीन को स्क्रैच और डैमेज से बचाने के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।
वहीं, Reno 14 Pro 5G में थोड़ी बड़ी 6.83-इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन (1272x2800 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट और वही 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस शामिल है। इस मॉडल में भी Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मौजूद है, जो इसे प्रीमियम और टिकाऊ बनाती है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
रेनो 14 5G: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट, 12GB तक LPDDR5X रैम, 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज।
रेनो 14 प्रो 5G: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट, 12GB तक LPDDR5X रैम, 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज।
कैमरा
रेनो 14 5G: ट्रिपल रियर कैमरा - 50MP मेन (Sony IMX882, OIS), 8MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल जूम); 50MP फ्रंट कैमरा (JN5, ऑटोफोकस, 4K 60fps)।
रेनो 14 प्रो 5G: ट्रिपल रियर कैमरा - 50MP मेन (OIS), 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल जूम, 2-axis OIS); 50MP फ्रंट कैमरा (JN5, ऑटोफोकस)।
बैटरी और चार्जिंग
रेनो 14 5G: 6000mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग।
रेनो 14 प्रो 5G: 6200mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC वायर्ड, 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग।
ऑपरेटिंग सिस्टम
दोनों स्मार्टफोन ColorOS 15 पर चलते हैं। इसमें वॉयस इनहान्सर, AI Editor 2.0, AI Perfect Shot जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 6, NFC, eSIM सपोर्ट, IP66/IP68/IP69 रेटिंग है।


Click it and Unblock the Notifications








