OPPO Reno 14 सीरीज की सेल, मिलेगा फ्लैगशिप कैमरा और दमदार बैटरी
OPPO Reno 14 Series के ओप्पो Reno 14 और ओप्पो Reno 14 Pro की भारत में सेल शुरू हो चुकी है। इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स को फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
पहली सेल में ग्राहकों को शानदार लॉन्च ऑफर्स बैंक डिस्काउंट नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ खरीदारी का मौका मिल रहा है। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो आपकी अच्छी-खासी बचत हो सकती है।
ओप्पो Reno 14 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसमें 50MP का कैमरा सिस्टम है जो शानदार और डिटेल्ड फोटोग्राफी के लिए बढ़िया है।

OPPO Reno 14 Series प्राइस और सेल
Oppo Reno 14 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 37999 रुपये में, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 39999 रुपये में और टॉप मॉडल 12GB+512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 42999 रुपये में उपलब्ध है।
ओप्पो Reno 14 Pro 5G दो वेरिएंट्स में आता है, जिसमें 12GB+256GB स्टोरेज वाला मॉडल 49999 रुपये में और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 54999 रुपये में मिल रहा है। ग्राहक बैंक ऑफर्स के तहत 10 प्रतिशत तक की छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर्स और नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठा सकते हैं, जिसकी शुरुआत सिर्फ 2777 रुपये प्रति माह से होती है।
OPPO Reno 14 5G
OPPO Reno 14 में लेटेस्ट एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन को मजबूत बनाने के लिए इसमें क्रिस्टल शील्ड ग्लास लगाया गया है।
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB तक रैम दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP सुपर जूम कैमरा है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का हाई रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा है, जो कंटेंट क्रिएटर्स और सेल्फी लवर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें 6000mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo Reno 14 Pro 5G
ओप्पो Reno 14 Pro 5G इस सीरीज का सबसे पावरफुल डिवाइस है। इसमें 6.83 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। जिससे स्क्रीन पर विविड कलर्स और शानदार सनलाइट विजिबिलिटी मिलती है।
इसमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलती है।
यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो प्रीमियम डिजाइन फ्लैगशिप कैमरा और दमदार बैटरी के साथ एक स्टाइलिश और भरोसेमंद फोन की तलाश में हैं।


Click it and Unblock the Notifications








