Oppo Reno 15 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, कॉम्पैक्ट होगा डिजाइन!
Oppo 17 नवंबर को अपनी नई Reno 15 Series चीन में लॉन्च करने जा रहा है। यह सीरीज कंपनी की Reno 14 लाइनअप का सक्सेसर होगी। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही Oppo Reno 15 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं।
साथ ही, इसका कॉम्पैक्ट मॉडल, जिसे पहले "Reno 15 Mini" कहा जा रहा था, अब Reno 15C नाम से बाजार में आ सकता है। आइए चेक करते हैं फुल डिटेल...

Oppo Reno 15 Pro के स्पेसिफिकेशन (लीक्ड)
टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Oppo Reno 15 Pro में मिलेगा।
- 6.78-इंच फ्लैट डिस्प्ले, 1.5K (1272x2772 पिक्सल) रेजॉल्यूशन के साथ
- बेहद पतले 1.15mm बेज़ल्स और प्रीमियम मेटल फ्रेम
- प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट
- 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज
यह वही चिपसेट है जो Reno 14 Pro में इस्तेमाल हुआ था, लेकिन इस बार Oppo ने इसे बेहतर परफॉर्मेंस ट्यूनिंग के साथ पेश करने की तैयारी की है।
कैमरा डिपार्टमेंट में जबरदस्त अपग्रेड
Reno 15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें शामिल होंगे।
- 200MP प्राइमरी सेंसर
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा सेटअप Oppo की Reno सीरीज़ को प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में और मजबूत बनाएगा।
बैटरी और चार्जिंग
- फोन में मिल सकती है
- 6,500mAh की बैटरी
- 80W फास्ट चार्जिंग और
- 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
इसके अलावा, फोन USB 2.0 पोर्ट के साथ आएगा। Oppo का दावा है कि नई बैटरी टेक्नोलॉजी ठंडे तापमान में भी पावर एफिशिएंसी बनाए रखेगी।
परफॉर्मेंस स्कोर
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Oppo Reno 15 Pro ने हासिल किए हैं।
- 1,684 सिंगल-कोर पॉइंट्स
- 6,738 मल्टी-कोर पॉइंट्स
इसका मतलब है कि फोन मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग में शानदार परफॉर्म करेगा।
Oppo Reno 15C (कॉम्पैक्ट मॉडल)
टिप्स्टर के मुताबिक, सीरीज का कॉम्पैक्ट वेरिएंट Oppo Reno 15C नाम से लॉन्च होगा। इसमें 6.32-इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो छोटे फोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications