Home
News

Oppo Reno 15 Pro vs Reno 15: AI फीचर्स का खेल, कौन-सा फोन ज्यादा स्मार्ट? Full Comparison

Oppo ने 8 जनवरी 2026 को भारत में अपनी नई Reno 15 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Reno 15 Pro और Reno 15 शामिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स पेश करते हैं, लेकिन कीमत में बड़ा फर्क है।

अगर आप सोच रहे हैं कि अतिरिक्त खर्च करने से क्या मिलता है, तो यह कंपेरिजन आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा। दोनों फोन में कीमत के लिहाज से कितना फर्क है। हम यहां बताने वाले हैं।

Oppo Reno 15 Pro vs Reno 15: कौन-सा फोन बेहतर? जानें फर्क और कीमत

डिस्प्ले

Oppo Reno 15 Pro में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1Hz से 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी रेजॉल्यूशन भी थोड़ी ज्यादा है और स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 से सेफ है। Reno 15 में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले है, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है।

कैमरा

Reno 15 Pro में ट्रिपल कैमरा है- 200MP मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.5x optical zoom)। इसके फ्रंट पर 50MP सेल्फी कैमरा है। Reno 15 में भी 50MP मेन कैमरा और 50MP पेरिस्कोप जूम है, लेकिन अल्ट्रा-वाइड सिर्फ 8MP का है। दोनों फोन 4K @ 60fps वीडियो, AI एडिटर 3.0, AI Portrait Glow जैसे फीचर्स सपोर्ट करते हैं।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Oppo Reno 15 Pro में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर है, 12GB RAM के साथ यह हैवी टास्क और गेमिंग के लिए बेहतर है। Reno 15 में Snapdragon 7 Gen 4 चिप है, जो रोजमर्रा के यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा है। दोनों फोन में Android 16 + ColorOS 16, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और कई AI फीचर्स हैं।

बैटरी और चार्जिंग

दोनों फोन में 6,500mAh बैटरी है और 80W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। मतलब बैटरी और चार्जिंग के मामले में कोई फर्क नहीं हैं। दोनों समान अनुभव देंगे।

भारत में कीमत

Oppo Reno 15

  • ₹45,999 - 8GB+256GB
  • ₹48,999 - 12GB+256GB
  • ₹53,999 - 12GB+512GB

Oppo Reno 15 Pro

  • ₹59,999 - 12GB + 256GB
  • ₹64,999 - 12GB + 512GB

दोनों फोन 13 जनवरी से फ्लिपकार्ट, अमेजन, Oppo स्टोर और ऑफलाइन शोरूम में उपलब्ध होंगे। लॉन्च ऑफर में स्क्रीन रिप्लेसमेंट, ऑडियो प्रोडक्ट डिस्काउंट और बैंक ऑफर भी शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X