Oppo Reno 15 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म, 8 जनवरी को आएगा 200MP कैमरा फोन
Oppo ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई Reno 15 सीरीज की भारत लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे (IST) भारत में Oppo Reno 15 सीरीज को पेश करेगी। लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
इस सीरीज में Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro और Oppo Reno 15 Pro Mini मॉडल शामिल होंगे।

Oppo Reno 15 Series: कैमरा फीचर्स (कन्फर्म)
Oppo ने साफ किया है कि Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G का फोकस कैमरा परफॉर्मेंस पर रहेगा। दोनों स्मार्टफोन में 200MP का मेन रियर कैमरा दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसमें Oppo का PureTone सिस्टम इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे फोटो खींचते समय सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के बीच बेहतर बैलेंस बना रहेगा और अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में कलर आउटपुट कंसिस्टेंट रहेगा।
इसके अलावा, दोनों Pro मॉडल्स में 50MP टेलीफोटो कैमरा (3.5x जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। इससे यूज़र्स पोर्ट्रेट, ग्रुप फोटो और वाइड एंगल शॉट्स आसानी से कैप्चर कर पाएंगे।
Oppo ने यह भी कन्फर्म किया है कि दोनों फोन 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps तक) को सपोर्ट करेंगे। खास बात यह है कि 4K HDR वीडियो फ्रंट कैमरा, मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो- चारों से रिकॉर्ड की जा सकेगी।
नए सॉफ्टवेयर-बेस्ड कैमरा टूल्स
Reno 15 सीरीज में Oppo कुछ नए सॉफ्टवेयर कैमरा फीचर्स भी लाएगा। इनमें पोर्ट्रेट लाइटिंग एडजस्टमेंट, मूविंग इमेज से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने का फीचर और स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग टूल्स शामिल होंगे, जिससे कैमरा एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।
Oppo Reno 15 Series की भारत में कीमत (संभावित)
Oppo ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Reno 15 की कीमत ₹50,000 से कम हो सकती है। Oppo Reno 15 Pro Mini की कीमत ₹40,000 से कम रहने की उम्मीद है। Oppo Reno 15 Pro की कीमत पिछले मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। फाइनल कीमत और पूरे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा 8 जनवरी के लॉन्च इवेंट में किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








