Home
News

Oppo Reno 2 के साथ नए Oppo Reno A सीरीज के लॉन्च होने की संभावना, लीक हुई स्पेसिफिकेशंस

ओप्पो कंपनी अपने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन का नाम Oppo Reno 2 है, जिसे कंपनी 28 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। अब मीडिया में कुछ ऐसी भी ख़बरें आ रही है कंपनी अपना एक Oppo Reno A Series भी लॉन्च कर सकती है। MY Smart Price के मुताबिक इस स्मार्टफोन का एक रेंडर भी लीक हुआ है, जिसकी वजह से इसकी स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गई है।

Oppo Reno 2 के साथ नए Oppo Reno A सीरीज के लॉन्च होने की संभावना, लीक हुई स्पेसिफिकेशंस

Oppo Reno A के लॉन्च होने की संभावना

इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक हुए रेंडर के मुताबिक इस फोन का डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए ओप्पो A5s जैसा होगा। इस फोन के बैक में दो रियर कैमरों का सेटअप हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में ओप्पो A5s में फिंगरप्रिंट स्कैनर था लेकिन इस फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। इसके अलावा इसका डिस्प्ले एमोलेड, वॉटरड्रॉप स्टाइल के साथ नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Reno A में कंपनी 6.5 इंच की डिस्प्ले के साथ 3,600 एमएएच की एक बढ़िया बैटरी दे सकती है। इसके अलावा इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में कंपनी Qualcomm Snapdragon 710 का चिपसेट दे सकती है। इसके अलावा इस फोन का एरिया 158.4 x 75.4 x 7.8mm होगा। इस फोन का डिस्प्ले जैसा कि हमने बताया कि फुल एचडी+ वाला होगा।

कैमरा और वेरिएंट्स

इस फोन के वेरिएंट्स और स्टोरेज की बात करें तो ये स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश कर सकती है। इस फोन के कैमरा पर गौर करें तो कंपनी इस फोन में दो कैमरों का सेटअप देगी, जिसका पहला सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक 25 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। इस फोन को कंपनी ब्लू और ब्लैक कलर में पेश कर सकती है।

हालांकि अब देखना होगा कि 28 अगस्त को कंपनी कौन-कौनसा स्मार्टफोन लॉन्च करती है और उसमें क्या-क्या स्पेसिफिकेशंस होगी। इस तरह की तमाम स्मार्टफोन के बारे में हर हमेशा अपडेट रहने के लिए और टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के बारे में नई टिप्स एंड ट्रिक्स को जानने के लिए आप हमारे साथ हिंदी गिज़बॉट से जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज और हेलो अकाउंट से भी जुड़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo company is about to launch a new smartphone of its own. The name of this smartphone is Oppo Reno 2, which the company is going to launch on August 28. Now some such news is coming in the media, the company can also launch an Oppo Reno A Series. According to MY Smart Price, a render of this smartphone has also been leaked, due to which its specifications have also been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X