Oppo Reno 3 Pro भारत में हुआ लॉन्च, 6 कैमरा सेटअप से लैस
Oppo Reno 3 Pro को आज आखिरकार इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की कुछ महीने पहले चीन में भी लॉन्च किया गया था लेकिन भारत में इस फोन को अलग रूप में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में कुल मिलाकर 6 कैमरे दिए गए है। इनमें से 4 बैक कैमरे हैं और 2 फ्रंट कैमरा है। आइए आपको इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Oppo Reno 3 Pro में कंपनी ने 6.7 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी डुअल होल पंच डिस्प्ले भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर भी दिया है। ये फोन 8 जीबी रैम के साथ आता है।
4 कैमरों का सेटअप
इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी सेल्फी कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इस फोन का दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो टेलिफोटो लेंस के साथ आता है। इसका तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर के साथ आता है। इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है।
इस फोन में कंपनी ने दो फ्रंट कैमरा सेंसर भी दिया है। इसका पहला कैमरा सेंसर 44 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में के रियर कैमरा सेटअप में कंपनी ने 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा सेल्फी कैमरा के पिक्चर्स को भी बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने काफी अच्छे फीचर्स इस फोन में शामिल किए हैं।
रैम और वेरिएंट
इस फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट है। इस फोन की कीमत 29,990 रुपए से शुरू होती है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 32,990 रुपए है। आपको बता दें कि इस फोन का 128 जीबी वाला वेरिएंट 6 मार्च से मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








