Home
News

डुअल होल-पंच कैमरा सेटअप वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन जानिए कब होगा लॉन्च

Oppo Reno 3 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। ओप्पो कंपनी ने इस फोन के बारे में जानकारी दी है कि ओप्पो रेनो 3 प्रो को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो कंपनी ने इस नए फोन के लॉन्च का ऐलान करते हुए बताया कि इस फोन को 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को चीन में दिसंबर 2019 को लॉन्च किया गया था।

डुअल होल-पंच कैमरा सेटअप वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन जानिए कब होगा लॉन्च

इस फोन का कैमरा सेटअप कुछ अ्लग कॉम्बिनेशन के साथ आने वाला है। इस फोन में कंपनी ने 44 मेगापिक्सल का डबल होल वाला पंच कैमरा सेटअप दिया है। आपको बता दें कि ये इस तरह का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने अपने इस नए फोन का नया टीजर लॉन्च किया था, जिसमें हमें इस फोन के 4 कैमरों का सेटअप देखने को मिल रहा है।

Oppo Reno 3 Pro में अंतर

चीन में इस फोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन भारत में फ्लैट डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने की बात कही जा रही है। ओप्पो कंपनी ने हाल ही में अपना एक प्रोमोशनल वीडियो पेश किया था, जिसमें इस बात के बारे में जानकारी दी गई है कि इस फोन में कंपनी फ्लैट डिस्प्ले दे सकती है और फ्लैट डिस्प्ले के साथ ही इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo Reno 3 Pro को दिसंबर 2019 में चीन में लॉन्च किया गया था और मार्च 2020 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों फोन एक ही कंंपनी के हैं, इन दोनों फोन का नाम भी एक ही है लेकिन इन दोनों फोन में के चीनी और भारतीय वेरिएंट में काफी अंतर है। एक अंतर तो हम आपको ऊपर बता चुके हैं। इसके अलावा इस फोन का दूसरा अंतर इसका प्रोसेसर हो सकता है।

भारत में 5जी मॉडल नहीं होगा लॉन्च

Oppo Reno 3 Pro के चीनी वेरिएंट में कंपनी ने नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड स्नैपड्रैगन एक्स52 5जी मॉडम दिया था। इस प्रोसेसर की वजह से इस फोन का चीनी वेरिएंट 5G मॉडल वाला फोन था लेकिन भारत में ये 5जी सपोर्ट के साथ पेश नहीं होगा।

ओप्पो कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी तसलीम आरिफ ने कहा है कि भारत में Oppo Reno 3 Pro का 4जी वेरिएंट ही पेश किया जाएगा। इसके अलावा भी ओप्पो के इस फोन में काफी अंतर हो सकता है, जो हमें 2 मार्च को पता लगेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 3 Pro is going to be launched in India soon. The Oppo company has given information about this phone that the Oppo Reno 3 Pro will be launched soon. While announcing the launch of this new phone, the Oppo company said that this phone will be launched on March 2. This phone was launched in China on December 2019.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X