Oppo Reno 4 Series: भारत में लॉन्च होने से पहले जानिए इनके बेहतरीन फीचर्स
Oppo कंपनी अब भारत में Oppo Reno 4 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस नए फोन सीरीज की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि इस फोन सीरीज को घरेलू मार्केट में शुक्रवार को लॉन्च किया है।। इस सीरीज में दो फोन हैं। पहला Oppo Reno 4 और दूसरा Oppo Reno 4 Pro।

Oppo Reno 4 सीरीज फोन में कंपनी तीन कैमरों का सेटअप, स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट और 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी इस फोन में है। आइए आपको इस फोन के बारे में कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बताते हैं।
दोनों फोन का डिस्प्ले
Oppo Reno 4 Pro और Oppo Reno 4 में कंपनी ने एक जैसा प्रोसेसर ही दिया है। ये दोनों फोन Snapdragon 765G चिपसेट के साथ आते हैं। इस फोन में कंपनी एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड ColorOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इन दोनों फोन का डिस्प्ले साइज अलग-अलग है। Oppo Reno 4 में कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी है तो वहीं Oppo Reno 4 Pro में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी है, जो 90 हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
इन दोनों फोन का कैमरा सेटअप
Oppo Reno 4 में कंपनी ने तीन कैमरे दिए हैं। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमिक सेंसर के साथ आता है।
Oppo Reno 4 Pro में भी कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा। इन दोनों फोन में कंपनी ने लेज़र डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंस भी दिया है।
दोनों फोन का सेल्फी कैमरा और बैटरी
Oppo Reno 4 Pro में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक सिंगल सेल्फी कैमरा दिया है। वहीं Oppo Reno 4 में कंपनी ने डुअल पंच होल सेल्फी कैमरा का सेटअप दिया है, जिसमें पहला कैमरा 32 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेल्फी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।
इन दोनों फोन में कंपनी ने 4000 एमएएच की बैटरी भी दी है। ये बैटरी 65 वाट सुपरवूक 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इन दोनों फोन में कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के भी इन दोनों फोन में तमाम फीचर्स शामिल किए गए हैं।
इन दोनों फोन की कीमत और कलर
चीन में लॉन्च हुए इन दोनों फोन की कीमत पर गौर करें तो Oppo Reno 4 Pro का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,799 चीनी युआन यानि करीब 40,500 रुपए का है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत चीनी युआन 4,299 यानि 45,800 रुपए है। इस फोन को कंपनी ने गैलेक्टिक ब्लू, स्पार्कलिंग रेड, स्पेस ब्लैक और स्पेस व्हाइट 4 रंगों में पेश किया है। हालांकि इस फोन का 12 जीबी वाला वेरिएंट 5 कलर वेरिएंट में आता है और इसका पांचवां कलर ग्रीन ग्लिटर है।
Oppo Reno 4 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,999 चीनी युआन यानि करीब 32,000 रुपए का है और दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है, जो चीनी युआन 3,299 यानि करीब 35,200 रुपए का है। इस फोन को कंपनी ने तीन कलर गेलेक्टिक ब्लू, स्पेस ब्लैक और स्पेस व्हाइट में लॉन्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications