Home
News

Oppo Reno 4 Pro: एक नए "धोनी अवतार" में हुआ लॉन्च

अगर आप महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं और कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Oppo Reno 4 Pro से अच्छा कोई दूसरा फोन नहीं हो सकता है। ओप्पो रेनो 4 प्रो को लॉन्च तो पहले ही किया गया था लेकिन अब इस फोन का एक नया एडिशन लॉन्च किया गया है।

MS Dhoni वाला Oppo Reno 4 Pro

MS Dhoni वाला Oppo Reno 4 Pro

ओप्पो कंपनी ने Oppo Reno 4 Pro को एक नए रंग Galactic Blue कलर में पेश किया है। इस फोन को नए रंग में ही नहीं बल्कि एम एस धोनी की ब्रांडिंग के साथ पेश किया गया है। Oppo Reno 4 Pro के इस नए वेरिएंट की सबसे खास बात इसपर मौजूद धोनी का ऑटोग्राफ है। Oppo Reno 4 Pro के Galactic Blue वेरिएंट के पिछले हिस्से में धोनी का नाम MS Dhoni लिखा हुआ है। इसके साथ धोनी का सिग्नेचर भी उसमें आपको देखने को मिल जाएगा। ओप्पो कंपनी ने इस नए अवतार को IPL 2020 शुरू होने के बाद शुरू किया है। उसमें धोनी करीब सवा साल बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरे हैं। लिहाजा, धोनी के फैन्स के लिए तो ये फोन वाकई मजेदार होगा।

नए वेरिएंट की बिक्री और ऑफर्स

नए वेरिएंट की बिक्री और ऑफर्स

इस फोन की कीमत 34,990 रुपए है। आपको बता दें कि ओप्पो रेनो 4 प्रो के बाकी वेरिएंट्स की कीमत भी इतनी ही है। इस फोन की सेल 24 सितंबर से शुरू होगी और यूज़र्स इसे फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे। इस फोन को एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदने पर यूज़र्स को 2,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन के साथ यूज़र्स को 7 महीने की एक्सटेंडेट वारंटी भी मिलेगी। वहीं इस फोन को 9 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन को खरीदने वाले शुरू के कुछ लकी ग्राहकों को स्पेशल गिफ्ट बॉक्स भी दिया जाएगा।

इस फोन का डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट

इस फोन का डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट

इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। ये एक 3डी डिस्प्ले जो बॉर्डरलेस सेंस सुपर एमोलेड डिस्प्ले भी कहलाती है। इस फोन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है और टच सैंपलिंग रेट भी 180 हर्ट्ज़ है।

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन में ओप्पो कंपनी ने प्रोसेसर के रूप में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी का इस्तेमाल किया है। इसके साथ इस फोन में कंपनी ने मल्टी कूलिंग सिस्टम भी दिया है। ये कूलिंग सिस्टम ग्रेफाइट ट्यूब, ग्रेफाइट शीट और कॉपर फॉयल का इस्तेमाल करता है ताकि इस फोन की गर्मी को कम और कंट्रोल किया जा सके।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 बैक कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX586 और दूसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है।

सेल्फी कैमरा और फीचर्स

सेल्फी कैमरा और फीचर्स

इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है, जो मोनो लेंस के साथ आता है। इन सबके साथ इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया है, जो Sony IMX616 के साथ आता है। इस फोन में कैमरा फीचर्स के तौर पर एआई कलर पोर्ट्रेट, अल्ट्रा डार्क मोड, नाइट फ्लेयर पोर्ट्रेट जैसे कई खास मोड दिए हैं।

इस फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन में कंपनी ने 4000 एमएएच की बैटरी भी दी है 65 वॉट के SuperVOOC 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसकी वजह से इस फोन की बैटरी की काफी जल्दी चार्ज भी हो जाती है। इसमें सुपर पावर सेविंग मोड भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे लगभग तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo company has introduced Oppo Reno 4 Pro in a new color Galactic Blue Color. This phone has not only been introduced in new colors but with the branding of MS Dhoni. The most special thing about this new variant of Oppo Reno 4 Pro is Dhoni's autograph on it. MS Dhoni's name is written in the back of the Galactic Blue variant of Oppo Reno 4 Pro.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X