Oppo Reno 5 Pro 5G: अब से कुछ देर बाद होगा लॉन्च, यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिंग
Oppo Reno 5 Pro 5G को आज भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन की लॉन्चिंग अब से कुछ देर बाद यानि दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। ओप्पो कंपनी ने इस फोन के लॉन्चिंग के लिए एक माइक्रो पेज भी बनाया है। इस वेबपेज पर कंपनी ने अपने आने वाले इस नए फोन के लिए कई नए फीचर्स को पेश किया है। हम आपको उनके इस फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले हम Oppo Reno 5 Pro 5G की लॉन्चिंग डीटेल्स आपको बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप इस फोन की लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे।

ओप्पो के नए फोन की लॉन्चिंग देखें
ओप्पो कंपनी ने इस फोन के लिए एक टैगलाइन रखा है, वो Live The Infinte है। इसी हैशटैग के साथ ओप्पो इंडिया ने ट्वीट करते हुए इस फोन के लॉन्चिंग की जानकारी दी है और इस फोन की लाइव लॉन्चिंग को देखने के लिए लिंक भी शेयर किया है। हम इस ट्वीट को यहां अटैच कर रहे हैं, आप सीधा हमारे इस आर्टिकल के जरिए ही लाइव लॉन्चिंग को देख सकते हैं।
इस फोन के संभावित फीचर्स
अब Oppo Reno 5 Pro 5G के कुछ फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की 1080p AMOLED डिस्प्ले दी है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा इस फोन को ओप्पो कंपनी MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर के साथ पेश करने जा रही है। Andorid 11 पर बेस्ड ये फोन ColorOS 11 पर काम करेगा।
इस फोन का कैमरा सेटअप
Oppo Reno 5 Pro 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी इस फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ पिछले हिस्से में 4 कैमरों का सेटअप देने वाली है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में दो सेल्फी कैमरा देने वाली है, जिसका पहला कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा, जो पोर्ट्रेट लेंस के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








