Home
News

Oppo Reno 8 Pro 5G की लॉन्च से पहले कीमत और रेंडर्स हुए लीक

Oppo भारत में 18 जुलाई को भारत में एक लॉन्च इवेंट रखने जा रहा है जिसमें कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगा। इस इवेंट में चीन की टॉप कंपनी ओप्पो Oppo Reno 8 (ओप्पो रेनो 8), Oppo Reno 8 Pro (ओप्पो रेनो 8 प्रो), पैड एयर टैबलेट और Enco X2 TWS ईयरबड्स जैसे कई अन्य प्रोडक्ट्स को पेश करने की पूरी तैयारी में हैं। वहीं अब लॉन्च से पहले टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने Oppo Reno 8 Pro की कीमत का खुलासा कर दिया हैं। इसके अलावा, उन्होंने डिवाइस के आधिकारिक रेंडर्स को शेयर किया है। आइये जानते हैं डिटेल्स में।

Oppo Reno 8 Pro 5G की लॉन्च से पहले कीमत और रेंडर्स हुए लीक

रेंडर्स के अनुसार ओप्पो रेनो 8 प्रो (Oppo Reno 8 Pro) जो ग्लेज़्ड ब्लैक और ग्लेज़्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। डिवाइस का डिज़ाइन बताता है कि यह रेनो 8 प्रो + का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे मई में चीन में लॉन्च किया गया था।

डिवाइस के सामने की तरफ एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ एक पंच-होल डिस्प्ले है। डिवाइस के पिछले हिस्से में एक फैला हुआ कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें एक ट्रिपल कैमरा यूनिट और एक एलईडी फ्लैश दिया गया है। Oppo Reno 8 Pro के कैमरे ओप्पो की मैरीसिलिकॉन चिप द्वारा संचालित होंगे।

Oppo Reno 8 Pro की भारत में कीमत

टिपस्टर ने ट्वीट करते हुए बताया है कि रेनो 8 प्रो भारत में तीन RAM + स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ आएगा, जैसे कि 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB। अंभोरे के मुताबिक, सबसे टॉप वेरिएंट की कीमत 52,990 रुपये ($637) होगी। ऐसा प्रतीत होता है कि रेनो 8 प्रो भारत में 50,000 रुपये ( $ 626) के साथ आने वाला पहला रेनो-सीरीज़ फोन होगा।

Oppo Reno 8 Pro 5G की लॉन्च से पहले कीमत और रेंडर्स हुए लीक

Oppo Reno 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

अन्य फीचर्स और स्पेक्स की बात करें, तो ओप्पो रेनो 8 प्रो 6.7-इंच AMOLED FHD + 120Hz डिस्प्ले, 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50-मेगापिक्सल (प्राइमरी कैमरा) + 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 2-मेगापिक्सल (मैक्रो) ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आ सकता है। डिवाइस Android 12 OS पर ColorOS 12.1 के साथ रन करेगा। जबकि यह 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo is going to hold a launch event in India on 18th July in which many products will be launched in India. In this event, Oppo is all set to introduce many other products like Oppo Reno 8, Oppo Reno 8 Pro, Pad Air tablet and Enco X2 TWS earbuds.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X