OPPO का क्यूट दिखने वाला स्मार्टफोन लॉन्च, बैटरी और शानदार कैमरे के साथ कीमत भी कम
OPPO ने आपना नया फोन मार्केट में उतारा है. OPPO Reno 8Z 5G को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है. रेनो 8 सीरीज में स्टैंडर्ड, प्रो और प्रो+ वेरिएंट के बाद यह चौथी पेशकश है. नवीनतम डिवाइस रेनो 7Z 5G के उत्तराधिकारी के रूप में भी आता है. फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले, 64MP कैमरा और 4,500mAh की बैटरी शामिल है.

OPPO Reno 8Z 5G स्पेसिफिकेशंस
OPPO Reno 8Z 5G में 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले FHD + रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ है. यह इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट (Fingerprint) स्कैनर (scanner) से लैस है. डिवाइस में एक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और गैलेक्सी एस 21 की तरह एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है.
OPPO Reno 8Z 5G कैमरा
इमेजिंग के मोर्चे पर, OPPO Reno 8Z 5G में ट्रिपल रियर कैमरे लगे हैं. सेटअप में 64MP का मुख्य सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ यूनिट शामिल है. 16MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर है.

OPPO Reno 8Z 5G बैटरी
OPPO Reno 8Z 5G स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट द्वारा संचालित किया गया है. इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ बनाया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (Micro SD Card) स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है. स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी यूनिट के साथ आता है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. डिवाइस Android 12 OS के साथ आता है, जो ColorOS 12.1 के साथ ओवरलेड है.
OPPO Reno 8Z 5G फीचर
OPPO Reno 8Z 5G में कनेक्टिविटी विकल्पों में Dual SIM सपोर्ट, 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं.
OPPO Reno 8Z 5G Price In India
OPPO Reno 8Z 5G को Dawnlight Gold और Starlight Black रंगों में पेश किया गया है. इसकी कीमत 2,440 युआन (भारतीय रुपये के हिसाब से 28,627) है और इसे लाजादा और शोपी से खरीदा जा सकता है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








