Home
News

OPPO Reno 9 Series: लॉन्चिंग से पहले लीक हुई इस धांसू फोन खूबियां! जानें क्या है इसकी खासियत

OPPO Reno 9 Series: लॉन्चिंग से पहले लीक हुई इस धांसू फोन खूबियां

OPPO Reno 9 सीरीज इस हफ्ते के आखिर में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने पुष्टि की है कि रेनो 9 सीरीज़ 24 नवंबर को चीन में डेब्यू करेगी। ओप्पो के कम से कम तीन रेनो 9 सीरीज़ के फोन लॉन्च करने की उम्मीद है। इनमें रेनो 9, रेनो 9 प्रो और रेनो 9 प्रो+ 5जी शामिल हैं। कंपनी ने रेनो 9 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है।

लांच से पहले स्पेक्स लीक

नए टीज़र से रेनो 9 सीरीज के कैमरा स्पेक्स का पता चलता है। ओप्पो ने पुष्टि की कि रेनो 9 सीरीज़ में पीछे की तरफ एक नया कैमरा सेंसर मिलेगा। रेनो 9 सीरीज़ में कंपनी का कस्टम एनपीयू भी होगा, जो ज्यादातर प्रीमियम फाइंड एक्स-सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन में पाया जाता है। आइए लॉन्च से पहले ओप्पो रेनो 9 सीरीज के लीक और कंफर्म स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं।

OPPO Reno 9 Series का कैमरा

ओप्पो ने पुष्टि की है कि रेनो 9 सीरीज़ में एक नया 50MP मेन कैमरा सेंसर होगा। प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करेगा। रियर कैमरा सेटअप में कंपनी का MariSilicon X NPU भी होगा, जो कि Find X5 सीरीज में मिलता है। कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि रेनो 9 सीरीज के किस फोन में कस्टम एनपीयू मिलेगा। लीक हुए डिज़ाइन रेंडरर्स के अनुसार, रेनो 9 प्रो+ और रेनो 9 प्रो में ओप्पो का कस्टम एनपीयू होगा।

OPPO Reno 9 Pro का कैमरा

कंपनी ने फ्रंट कैमरा डिटेल्स की भी पुष्टि की। रेनो 9 सीरीज़ में 32MP का फ्रंट कैमरा होगा। रेनो 9 प्रो + 5 जी में 50MP Sony IMX890 सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर होगा। रेनो 9 प्रो 5G में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। वेनिला रेनो 9 में 64MP का मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर होगा।

OPPO Reno 9 Series की स्पेसिफिकेशन्स

रेनो 9 में स्नैपड्रैगन 778G SoC प्रोसेसर होगा। रेनो 9 प्रो और 9 प्रो + 5 जी क्रमशः मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 मैक्स एसओसी और स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 के साथ आएंगे। रेनो 9 प्रो+ 5जी में 4700mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ दी जाएगी। रेनो 9 और रेनो 9 प्रो 4500mAh की बैटरी पैक करेंगे और बॉक्स से बाहर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

डिवाइस में 6.7 इंच का फुल एचडी+, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 2160Hz PWM के साथ होगा। 24 नवंबर को चीन में होने वाले कार्यक्रम में रेनो 9 सीरीज के अधिक विवरण सामने आएंगे। ओप्पो ने अभी तक फोन के भारत लॉन्च डिटेलकी पुष्टि नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The latest teaser reveals the camera specifications of the Reno 9 series. OPPO confirmed that the Reno 9 series will get a new camera sensor on the back
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X