Oppo Reno5 Pro 5G की भारत के चार शहरों में 148% तक बिक्री बढ़ी, टूट गए कई रिकॉर्ड
ओप्पो कंपनी के एक फोन के बारे में हमने आपको कुछ दिन पहले विस्तार में बताया था कि क्योंकि उस फोन का इंतजार यूज़र्स पिछले काफी दिनों से कर रहे थे। ओप्पो कंपनी के इस नए फोन का नाम Oppo Reno5 Pro 5G है।

यह एक 5G फोन है और भारत में हाल ही में एयरटेल कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी की टेस्टिंग की है और जियो कंपनी ने अपने 5जी का ऐलान पहले ही कर दिया है। ऐसे में अब भारतीय यूज़र्स को उम्मीद है कि भारत में जल्द ही 5G की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
Oppo Reno5 Pro 5G की रिकॉर्ड बिक्री
इस वजह से इस फोन को बहुत सारे यूज़र्स ने खरीदा है, लिहाजा ओप्पो कंपनी ने अपने इस फोन की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओप्पो कंपनी के इस 5जी फोन को दिल्ली, कोलकाता, ओड़िसा और बिहार के यूज़र्स ने सबसे ज्यादा पसंद किया और सबसे ज्यादा खरीदारी की है। इन चार शहरों में इस फोन ने बिक्री का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है कि सेल्स ग्रोथ बढ़कर 148% तक हो गई है।
सिर्फ एक कलर वेरिएंट की 64% हुई बिक्री
Oppo Reno5 Pro 5G के सभी वेरिएंट में सबसे ज्यादा डिमांड Astral Blue कलर वाले वेरिएंट की रही है। Oppo Reno5 Pro का यह कलर वेरिएंट की बिक्री प्रतिशत 64% रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फोन का शानदार फीचर्स और एयरटेल का 5जी ऐलान इस फोन की बिक्री प्रतिशत को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुआ है।
इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की 1080p AMOLED डिस्प्ले दी है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा इस फोन को ओप्पो कंपनी MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर के साथ पेश करने जा रही है। Andorid 11 पर बेस्ड ये फोन ColorOS 11 पर काम करेगा।
इस फोन का कैमरा सेटअप
Oppo Reno 5 Pro 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी इस फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ पिछले हिस्से में 4 कैमरों का सेटअप देने वाली है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में दो सेल्फी कैमरा देने वाली है, जिसका पहला कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा, जो पोर्ट्रेट लेंस के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








