चाहते हैं बेस्ट सेल्फी एक्पीरियंस ले आइए OPPO का सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन OPPO F5
इस दौर के स्मार्टफोन में आने वाला कैमरा डीएसएलआर कैमरा जैसी शानदार इमेज कैप्चर करने की क्षमता रखते हैं। बात चाहें स्लो मोशन शूट की हो टाइम लेप्स या फिल्टर्स की स्मार्टफोन का कैमरा डीएसएलआर कैमरा की जगह लेने लगे हैं। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन का रियर कैमरा काफी इंप्रूव हुआ है, लेकिन अबइन स्मार्ट हैंडसेट का फ्रंट कैमरा भी इन भी इन स्किल्स से लैस हो चुका है। स्मार्टफोन मार्केट में इस समय कई शानदार सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन मौजूद हैं। इन सभी स्मार्टफोन ब्रांड में ओप्पो एक ऐसा ब्रांड रहा है, जिसमे हमेशा अपने यूजर्स को लिमिट से बढ़कर फीचर्स देने की कोशिश की है।

ओप्पो एक बार फिर अपने फैन्स के लिए सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन OPPO F5 लेकर आया है। ओप्पो ने इस हैंडसेट को अपने इंडियन यूजर्स के लिए पेश किया है। अगर आप इसकी कीमत के बारे में सोच रहे हैं, तो बता दें कि OPPO F5 स्मार्टफोन को 19,990 (4GB) रुपए में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया गया है। OPPO F5 स्मार्टफोन से यूजर्स सभी नए स्तर की शानदार पिक्चर्स और सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। आपने देखा होगा कि कई स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से सेल्फी क्लिक करने पर ये आर्टीफिशियल कलर के साथ कैप्चर होती है, लेकिन इस फोन के फ्रंट कैमरे के जरिए क्लियर, नेचुरल इमेज कैप्चर कर सकते हैं।
इस खास फीचर के लिए OPPO F5 स्मार्टफोन में लेटेस्ट AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि स्मार्टफोन में ये तकनीक अपने आप में अब तक लेटेस्ट तकनीक है, जो सेल्फी में मौजूद हर सब्जेक्ट की नैचुरल इमेज कैप्चर कर सकती है। बता दें कि ओप्पो F5 स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस रेंज में स्मार्टफोन मार्केट में बेस्ट कैमरा है। आइए जानते सेल्फी एक्सपर्ट OPPO F5 के सेल्फी कैमरा के फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।
ह्यूमन फेस के फीचर्स एन्हांस कर कैप्चर करती है सेल्फी कैमरा-
सेल्फी एक्सपर्ट OPPO F5 का फ्रंट कैमरे के फीचर्स आपको हैरान कर देंगे। आपको बता दें कि इस फोन में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस ब्यूटी तकनीक अलग-अलग स्किन टोन, स्किन के रंग, उम्र, जेंडर और सब्जेक्ट के बीच फर्क कर आपकी सेल्फी को बेस्ट बनाती है। न सिर्फ ह्यूमन बल्कि इस कैमरे के जरिए सेल्फी में मौजूद हर सब्जेक्ट को उसके नैचुरल कलर में कैप्चर किया जा सकता है। इसके कॉम्पलेक्स एल्गोरिदम के जरिए मेल और फीमेल बेबी, एडल्ट और सब्जेक्ट में फर्क कर सकता है। आपने कई स्मार्टफोन से सेल्फी क्लिक करते हुए महसूस किया होगा कि उसका ब्यूटी मोड मैन्स फेस पर भी विमेन फेस के फीचर्स के साथ कैप्चर कर लेता है, लेकिन ओप्पो के इस स्मार्टफोन में आप इन सारी परेशानियों को भूल जाइए। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होता है, तो आपको बता दें कि जब ओप्पो F5 से सेल्फी क्लिक करते हैं, तो इसका AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी किसी चेहरे के 200 से ज्यादा फेशियल रिकॉग्नाइजेशन स्पॉट को रिकॉर्ड कर लेता है। चेहरे के डेलिकेट फीचर्स जैसे नाक, माथे, गालों और लोअर जॉ को स्पॉट कर ये आपकी खूबसूरत सेल्फी क्लिक कर सकता है।
कस्टमाइज ब्यूटी इफेक्ट-
OPPO F5 स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से खूबसूरत सेल्फी क्लिक करने के लिए यूजर्स को कस्टमाइज ब्यूटी इफेक्ट देता है। आप चाहे किसी भी लाइटिंग या प्लेस में सेल्फी क्लिक करें, इस फोन में सभी सेल्फी नैचुरल स्किन टोल, फीचर्स और कलर्स के साथ क्लिक कर सकते हैं। फोन में मौजूद AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी यूजर्स को कस्टमाइज ब्यूटी इफेक्ट फीचर देती है। आप इस कैमरा के साथ ब्यूटी इफेक्ट एप्लाय कर अपनी सेल्फी को और खूबसूरत बना सकते हैं।
ऐसे काम करती है ओप्पो F5 AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी-
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि इस फोन की आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस ब्यूटी तकनीक अलग-अलग इंसानी चेहरों में फर्क को पहचान सकती है। इसके लिए ग्लोबल लेवल पर ह्यूमन फेस के डेटाबेस के एनालायसिस की मदद से किया जाता है। ये तकनीक लोगों के चेहरे के अलग- अलगर फीचर, स्किन टोन और बनावट को पहचान कर आपको बेस्ट सेल्फी एक्सपीरियंस देती है। कॉम्पलेक्स AI एल्गोरिदम के जरिए स्किन टोन्स, जेंडर, उम्र को रीड कर सेल्फी में मौजूद हर सब्जेक्ट के लिए ये सेल्फी खास बन जाती है। इंडियन यूजर्स के लिए इस सेल्फी एक्सपर्ट में खास फीचर है, जो कि विमेन को काफी पसंद आएगा। इस फोन का सेल्फी एक्सपर्ट कैमरा विमेन के फेस पर बिंदी जैसे स्मॉल सब्जेक्ट को भी स्पॉट कर नैचुरली कलर और डिजाइन में कैप्चर करता है।
50 सीन्स ऑप्टिमाइज़ेशन-
OPPO F5 की AI टेक्नोलॉजी R&D प्रोसेस के जरिए यूजर्स के सेल्फी एक्सपीरियंस को खास बना देती है। एक सर्वे के मुताबिक, कंपनी ने 50 से ज्यादा उन सीन्स पर काम किया है, ज्यादातर जिस तरह की लोग सेल्फी लेना पसंद करते हैं। इसके जरिए ओप्पो F5 की AI टेक्नोलॉजी चेहरों के अलग-अलग लाइट, टेंप्रेचर और कलर टोन को कैप्चर करने में मदद करती है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर अपने दोस्तो फैमिली के ग्रुप में सेल्फी क्लिक करना पसंद करते हैं, ऐसे में ये तकनीक सेल्फी में मौजूद हर सब्सेक्ट को खास बनाती है। वहीं, अगर आप अपनी आंखों के चारों तरफ डार्क सर्कल देखकर सेल्फी लेना पसंद नहीं करते हैं, तो बता दें कि ओप्पो F5 की AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी सेल्फी से उन्हें रिमूव कर देती है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन-
आप अब तक समझ चुके होंगे कि ओप्पो F5 स्मार्टफोन बेस्ट सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन क्यों है। आइए अब बात करते हैं, इस स्मार्टफोन के कैमरा हार्डवेयर के बारे में। ओप्पो F5 स्मार्टफोन में अल्ट्रा सेंसेटिव F2.0 अपर्चर और 1/2.8 सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। के साथ आता है। इन दोनों स्पेक्स के जरिए फोन कैमरा सेल्फी सब्जेक्ट की ज्यादा इंफोर्मेशन कलेक्ट कर बेस्ट सेल्फी कैप्चर करता है। फ्रंट कैमरा का पोर्ट्रेट मोड तस्वीर के बैकग्राउंट में Bokeh इफेक्ट क्रिएट कर सकता है, जिससे सेल्फी शॉट फोकस्ड नजर आता है। बात करें फोन के रियर कैमरा की तो इस फोन में सोनी के कस्टमाइज्ड सेंसर IMX 398 के साथ F1.8 अपर्चर सेंसर का 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








