ओप्पो भी लॉन्च करेगी स्मार्ट टीवी, पढ़िए और जानिए सभी जानकारी
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां एक-एक कर स्मार्ट टीवी भी बनाने का काम कर रही है। ऐसी कंपनियों में सैमसंग, शाओमी, वनप्लस और रियलमी जैसी कंपनियां है। अब इन कंपनियों की लिस्ट में ओप्पो कंपनी का भी नाम शामिल होने वाला है। ओप्पो कंपनी भी अब स्मार्ट टीवी सेगमेंट में शामिल होने वाली है।

ओप्पो लॉन्च करेगी स्मार्ट टीवी
ओप्पो कंपनी भी अब स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी काफी वक्त से स्मार्ट टीवी पर काम कर रही है लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि कंपनी जल्द ही स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने वीबो अकाउंट पर एक तस्वीर को साझा करते हुए कुछ प्रॉडक्ट्स के बारे में जानकारी दी है। उन प्रॉडक्ट्स में स्मार्ट टीवी भी शामिल है। उन प्रॉडक्ट्स में Oppo Enco W51 true wireless earphones, Oppo Band भी शामिल है।
इस फोटो से ज्यादा चीजों के बारे में तो जानकारी तो मिलती नहीं है लेकिन फिर भी अब इतना पता चल गया है कि ओप्पो कंपनी ने स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें कि मार्च में ख़बर आई थी कि ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट ने खुद जानकारी दी थी कि ओप्पो कंपनी जल्द ही टीवी सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। इस टीवी को साल 2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही थी और अब ऐसा लग रहा है कि सही में इस टीवी को दूसरी तिमाही यानि जून के महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Realme TV को देगा टक्कर
अब यूज़र्स को ओप्पो कंपनी के भी नए स्मार्ट टीवी का इंतजार होगा। ओप्पो कंपनी का स्मार्ट टीवी बाकी कंपनी जैसे वनप्लस और रियलमी के स्मार्ट टीवी को टक्कर देगी। आपको बता दें कि रियलमी कंपनी ने कुछ दिन पहले ही अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है।
इस स्मार्ट टीवी की कीमत 12,999 रुपए है। इस कीमत में कंपनी 32 इंच की टीवी बेच रही है। वहीं इस स्मार्ट टीवी का दूसरा वेरिएंट 43 इंच का है, जिसकी कीमत 21,999 रुपए है। इस टीवी को 2 जून के दोपहर 12 बजे से बेचा जाएगा। फिलहाल, इस टीवी को Realme Smart TV और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








