Home
News

Oppo अक्टूबर में चार नए फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा, यहां जानें डिटेल

Oppo द्वारा अक्टूबर में अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Find X8 और X8 Pro को लॉन्च करने की उम्मीद है। अगर हम टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की रिपोर्ट पर भरोसा करें तो, ब्रांड फोन के साथ दो अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करेगा।

टिपस्टर ने अपने वीबो पर खुलासा किया है कि, Oppo Find X8 फोन के साथ Pad 3 Pro टैबलेट और Enco X3 ईयरबड्स लॉन्च करेगा। हालांकि, किसी खास लॉन्च की डेट या समयसीमा का कोई जिक्र नहीं है।

Oppo अक्टूबर में चार नए फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा, यहां जानें

ये सभी चीनी ब्रांड के टॉप-ऑफ-द-लाइन प्रोडक्ट्स हैं। उदाहरण के लिए Find X8 और X8 Pro मीडियाटेक के आगामी डाइमेंशन 9400 प्रोसेसर के साथ आएंगे। दोनों में OLED डिस्प्ले होगा, लेकिन पहले वाले में फ्लैट 6.7-इंच पैनल होने की उम्मीद है, जबकि बाद वाले में 6.8-इंच कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है।

Oppo Find X8 सीरीज में एक बटन मिल सकता है- एक अन्य टिपस्टर की मानें तो ओप्पो फाइंड एक्स8 के निचले हिस्से में एक अतिरिक्त बटन मिल सकता है, जिसे 'क्विक बटन' कहा जाता है। फ्रेम के दाईं ओर इस बटन को फिट किया जा सकता है। यह एक समर्पित कैमरा बटन हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 3x टेलीफोटो लेंस शामिल होने की बात कही गई है। प्रो मॉडल सेटअप को पूरा करने के लिए 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो जोड़ेगा। इसी तरह दोनों में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होगा।

यह X8 में 5600mAh सेल और X8 प्रो में 5700mAh की बैटरी देगा। वहीं दूसरी ओर Oppo Pad 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग एडिशन प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 1TB स्टोरेज की सुविधा है, जो Android 15-आधारित ColorOS 15 पर चलेगा।

जबकि, हाल ही के लीक में Enco X3 के लगभग पूरे डिटेल्स सामने आए हैं। क्विक रिकैप के लिए, इसमें 11mm बास और 6mm ट्वीटर से युक्त एक दोहरे ड्राइवर डिजाइन होने की उम्मीद है। नॉइज कैंसिलेशन के लिए इसमें 50dB तक होगा। जबकि धूल और पानी से सुरक्षा के लिए बड्स IP55 रेटेड होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo to launch four new flagship products in October know details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X