Oppo कंपनी का नया "F" सीरीज स्मार्टफोन युवाओं के लिए होगा बेस्ट स्मार्टफोन
चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने नए साल के लिए कुछ नया प्लान बनाया हुआ है। ओप्पो कंपनी ने कहा है कि वो 2020 में ओप्पो के लोकप्रिय F सीरीज का एक नया वर्जन यूज़र्स के लिए मार्केट में पेश करेगी। आप सभी जानते होंगे कि ओप्पो कंंपनी का एफ सीरीज स्मार्टफोन यूज़र्स को काफी पसंद आया था। इस वजह से ओप्पो कंपनी अब अपने एफ सीरीज के स्मार्टफोन को और भी ज्यादा स्मार्ट बनाकर पेश करने की तैयारी में है।

Oppo कंपनी का नया स्मार्टफोन
कंपनी के अनुसार ओप्पो की नई एफ सीरीज का डिजाइन, प्रोसेसर, टेक्नोलॉजी सबकुछ बिल्कुल नए रूप में होगी। ओप्पो एफ सीरीज हमेशा से युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय रहा है, इस वजह से इस कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इस बार काफी पतले बेज़ल्स के साथ काफी फैशनेबल डिजाइन में पेश करने का फैसला किया है, जो युवा यूज़र्स को पहले से भी ज्यादा आकर्षित करेगा।
ओप्पो कंपनी के अनुसार इस सीरीज में आने वाले नए स्मार्टफोन का नाम Oppo F15 होगा। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी का कहना है कि इसमें शानदार डिजाइन के साथ कई प्रकार के फीचर्स दिए जाएंगे और इसलिए ये बजट सेगमेंट का काफी अच्छा स्मार्टफोन साबित होगा। आपको बता दें कि ओप्पो कंपनी लगातार अपने स्मार्टफोन का विस्तार कर रही है।
5G ओप्पो फोन की तैयारी
कंपनी ने हाल ही में अपने घरेलू मार्केट में भी 5जी सपोर्ट वाला ओप्पो रेनो 3 और ओप्पो रेनो 3 प्रो को पेश करने का प्रस्ताव रखा है। ओप्पो रेनो 3 सीरीज में कंपनी ने 90 हट्र्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का ओल्मोड डिस्प्ले पैनल देने की बात कही है। इस फोन के डिस्प्ले में एक पंच होल सेल्फी कैमरा भी होगा।
यह भी पढ़ें:- ओप्पो स्मार्टफोन की ख़बरें
इससे कुछ दिनों पहले भी ओप्पो कंपनी ओप्पो रेनो 2 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के बारे में भी हमने आपको बताया था। अगर आप ओप्पो रेनो 2 सीरीज के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आप इस लिंक को क्लिक करें और अगर आप ओप्पो रेनो फर्स्ट सीरीज के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लिंक को क्लिक करें। इसके अलावा भी आप ओप्पो कंपनी के किसी भी स्मार्टफोन के बारे में जानने के लिए गिज़बॉट हिंदी को फॉलो कर सकते हैं। हम आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की तमाम अपडेट्स और टिप्स एंड ट्रिक्स को लगातर बताएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








