Home
News

Apple का 16 साल पुराना iPhone करोड़ों में बिक रहा, यहां जानिए कारण

Apple का आईफोन 15 प्रो मैक्स कीमत के मामले में सभी को मात देता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, एप्पल का एक बंद iPhone करोड़ों में बिक रहा है।

अब यह नीलामी के लिए लिस्टेड है। उम्मीद की जा रही है कि, यह आईफोन एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना सकता है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत और कारण बताते हैं।

Apple का 16 साल पुराना iPhone करोड़ों में बिक रहा, ये है वजह

दरअसल कंपनी ने आज से 16 साल पहले अपने सबसे पहले आईफोन को लॉन्च किया था। Apple के इस पहले आईफोन (iPhone) ने टेक्नोलॉजी जगत में एक नई लहर ला दी थी। अब यह एक बार फिर 2024 में अपनी कीमत के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। एप्पल का यह 4GB वाला आईफोन वर्तमान में करोड़ों की कीमत में बिक रहा है।

आपको बता दें, यह वर्षों पुराना iPhone ही नहीं है, बल्कि यह कंपनी का एक खास 4GB वर्जन है। जिसे कंपनी ने 8GB वर्जन के लाए जाने से पहले इसे पेश किया था, जिससे कि, यह एक यूनिक और खास मॉडल बन गया। सबसे खास बात यह है कि, लोग इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च करने को भी तैयार हैं।

Apple का 16 साल पुराना iPhone करोड़ों में बिक रहा, ये है वजह

गौरतलब है कि, पिछले साल इस 4GB iPhones में से एक 190,000 डॉलर यानी करीब 1,57,64,642 रुपये में बिका है! जो 8GB मॉडल की कीमत से करीब तीन गुना अधिक है, जिसका रिकॉर्ड 63,000 डॉलर यानी 5226782 रुपये था।

इसके बाद कंपनी ने कई आईफोन्स की बिक्री की है,जो अलग-अलग बड़ी कीमतों में बेचे गए हैं। इसमें 133,000 डॉलर और 87,000 डॉलर की भी बिक्री की गई है ।

Apple का 16 साल पुराना iPhone करोड़ों में बिक रहा, ये है वजह

फिर शुरू हो रही नीलामी- अब आइफोन के पुराने मॉडल्स की एक और नीलामी शुरु होने जा रही है। इस ब्लॉक में 10,000 डॉलर की शुरुआती बोली लगाई जा रही है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि, यह निलामी अपने पुराने रिकार्ड को तोड़गी या नहीं।

सबसे खास बात यह है कि, इस फोन को खास पैकेजिंग में सीलबंद किया गया है, जो देखने में बिल्कुल वैसा ही है, जैसा 2007 में असेंबली लाइन से निकलते समय दिखता था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि, इसे कभी भी खोला या फिर इस्तेमाल नहीं किया गया है। जिससे यह पास्ट का एक रियल टाइम कैप्सूल बन गया। इस बार 200,000 डॉलर से ज्यादा में इसे बेचे जानें की उम्मीद है। जिससे इस निलामी में पिछली बार का 4GB iPhone का रिकॉर्ड को तोड़ा जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
original iphone from 2007 goes on sale in 2024 here is how much it costs in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X