Home
News

Oura Ring 4 भारत में लॉन्च, 8 दिन की बैटरी और 50+ हेल्थ मेट्रिक्स ट्रैक करेगा

हेल्थ टेक कंपनी Oura ने आखिरकार भारत में अपनी नई स्मार्ट रिंग Oura Ring 4 लॉन्च कर दी है। यह एक कॉम्पैक्ट हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस है, जो यूजर्स की नींद, रिकवरी और डेली एक्टिविटी समेत 50 से ज्यादा हेल्थ और वेलनेस मेट्रिक्स को ट्रैक कर सकता है।

कंपनी के अनुसार यह डिवाइस 18 मार्च से Amazon और Croma स्टोर्स के जरिए भारत में उपलब्ध होगी। स्मार्ट रिंग हल्के टाइटेनियम बॉडी के साथ आती है और इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आइए लेटेस्ट स्मार्ट रिंग की पूरी डिटेल जान लेते हैं।

Oura Ring 4 भारत में लॉन्च, 8 दिन की बैटरी और 50+ हेल्थ मेट्रिक्स

Oura Ring 4 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Oura Ring 4 की शुरुआती कीमत ₹28,900 रखी गई है।

स्टैंडर्ड वेरिएंट: ₹28,900

प्रीमियम फिनिश वेरिएंट: ₹39,900 तक

यह डिवाइस Amazon और Croma के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीदी जा सकेगी। इसके अलावा कंपनी एक मंथली मेंबरशिप प्लान भी ऑफर कर रही है जिसकी कीमत ₹599 प्रति महीना है। इस सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स को डिटेल हेल्थ इनसाइट्स और एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Oura Ring 4 के फीचर्स

Oura Ring 4 को एक पर्सनल हेल्थ ट्रैकर के रूप में डिजाइन किया गया है, जो यूजर की फिटनेस और नींद से जुड़ी जानकारी को विस्तार से ट्रैक करता है।

50 से ज्यादा हेल्थ मेट्रिक्स

  • स्मार्ट रिंग कई महत्वपूर्ण हेल्थ डेटा को मॉनिटर कर सकती है।
  • नींद की गुणवत्ता (Sleep Quality)
  • रिकवरी और बॉडी रेडीनेस
  • डेली एक्टिविटी
  • हार्ट रेट और अन्य वेलनेस डेटा
  • डिवाइस एडवांस सेंसर और एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके यूजर्स को पर्सनलाइज्ड हेल्थ इनसाइट्स देता है।

डिजाइन और बैटरी

इसमें लाइटवेट टाइटेनियम बॉडी दी गई है और इसे कई साइज में पेश किया गया है ताकि यूजर्स को आरामदायक फिट मिल सके।

बैटरी लाइफ: 8 दिन तक

वॉटर रेसिस्टेंस: 100 मीटर तक

साइज ऑप्शन: 12 से ज्यादा

कलर ऑप्शन

  • Silver
  • Black
  • Stealth
  • Brushed Silver
  • Gold
  • Rose Gold
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X